कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए पंजाब के सीएम, खुद को किया होम क्वारंटाइन

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 11:18 AM (IST)

देशभर में कोरोना के केसों ने एक बार फिर रफतार पकड़ ली है। इस वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या फिर बढ़ती जा रही है। मौसम में आए बदलाव के कारण कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना संक्रमित अधिकारी के संपर्क में आ गए थे। इसलिए उन्होंने बीते वीरवार शाम को होने वाले एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना संक्रमित कांग्रेसी विधायक के संपर्क में आ गए थे। जिसके बाद उन्होंने ने खुद को लंबे समय तक क्वारंटाइन कर लिया था। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि सीएम अमरिंदर सिंह ने 31 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान सीएम अमरिंदर सिंह कई अधिकारियों से मिले। उन अधिकारियों में से आई.ए.एस अधिकारी कोरोना से संक्रमित पाया गया। इसकी खबर मिलते ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ दिनों के लिए लोगों से दूरी बना ली है। इससे पहले अमरिंदर सिंह 28 अगस्त को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस के दो विधायक कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद सीएम को लंबे समय के लिए क्वारंटाइन में रहना पड़ा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static