''हिंदू हो कर क्रिश्चियन प्रेयर गाती थी, पिता मस्जिद में गाते थे'' ऐसे हुई प्रियंका की परवरिश

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 11:41 AM (IST)

बीते कुछ दिनों पहले ओपरा विनफ्रे ने प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल का इंटरव्यू लिया था। जिसके बाद से इंटरव्यू के साथ-साथ ओपरा विनफ्रे ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं अब ओपरा विनफ्रे के शो में बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा गेस्ट के रुप में पहुंची। प्रियंका के इंटरव्यू का एक प्रोमो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका ने धार्मिक विचारों और मान्यताओं पर बात करती दिखाई दे रही है। 

PunjabKesari

प्रिंयका शो में अपनी किताब Unfinished: A Memoir को प्रमोट करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस बताती है कि बचपन में उनके जीवन पर हिंदू, ईसाई और इस्लाम तीनों धर्म का प्रभाव रहा है। 

भारत में आध्यात्म से दूर नहीं रह सकते- प्रियंका 

जब ओप्रा ने भारत की आध्यात्मिक उर्जा पर सवाल पूछा तो प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा, 'आप अगर भारत में है तो आप आध्यात्म से दूर नहीं रह सकते। हमारे यहां कोई धर्म नहीं है। मैं कॉन्वेट स्कूल में पढ़ी हूं इसलिए मैं ईसाई धर्म के बारे में जानती थी। मेरे पिता मस्जिद में गाते थे जिस वजह से मुझे इस्लाम की जानकारी भी मिली और मैं एक हिंदू परिवार में पली-बढ़ी हूं तो मुझे उस बारे में भी पता है।' 

PunjabKesari

'हर धर्म का रास्ता एक ही ईश्वर की तरफ जाता है' 

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'मेरे दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा हमेशा कहते थे कि हर धर्म का रास्ता एक ही ईश्वर की तरफ जाता है। मैं हिंदू हूं, मैं पूजा करती हूं। मेरे घर पर एक मंदिर भी है। मैं यह मानती हूं कि एक ऐसी शक्ति है जिस पर मैं विश्वास करना चाहती हूं।' 

PunjabKesari

वहीं अगर बात करें प्रियंका के काम की तो हाल ही में उनकी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया। वहीं अब इस फिल्म को ऑस्कर में भी जगह मिल गई है। जिससे प्रियंका काफी खुश हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static