Oscar Nominations में प्रियंका ने पहनी 32 लाख की घड़ी, पति संग करती दिखीं ट्राॅफी की चोरी
punjabkesari.in Tuesday, Mar 16, 2021 - 02:44 PM (IST)

इन दिनों बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की खुशी सातवें आसमान पर है। दरअसल, हाल ही में 93वें ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन्स का ऐलान किया गया। ऑस्कर नाॅमिनेशन को प्रियंका और निक ने प्रेजंट किया। वहीं इस नाॅमिनेशन में प्रियंका, राजकुमार वार और आदर्श गौरव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को भी जगह मिली है। हालांकि अवाॅर्ड से पहले ही प्रियंका और निक ऑस्कर की ट्राॅफी की चोरी करते नजर आए।
प्रियंका-निक ने की ऑस्कर ट्राॅफी चोरी
इस दौरान की तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल ऑस्कर ट्राॅफी को अपने साथ लेकर जा रहा है।
प्रियंका ने पहनी 32 लाख की घड़ी
वहीं अगर एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो प्रियंका डार्क ब्लू कलर की मिडी ड्रेस में दिखाई दी। जिसकी कीमत करीब 1.7 लाख रुपए है। इतना ही नहीं प्रियंका के हाथ में पहनी मैचिंग डिजाइनर घड़ी की कीमत 32 लाख 47 हजार रुपये बताई जा रही है। इस घड़ी 18 कैरट रोज गोल्ड केस और तराशे गए हीरों से सजाया गया है।
हाई हील्स की हो रही चर्चा
सिर्फ ड्रेस और घड़ी ही नहीं प्रियंका की हील्स भी खूब चर्चा बटोर रही है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए केट पंप की पिंक हील्स कैरी की है। जिसकी कीमत लगभग 54 हजार रुपए है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

करतारपुर गलियारा धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति पाकिस्तान की अटूट प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति : बाजवा

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Ashadha gupt Navratri 2022: इस विधि से करें घट स्थापना, पूरी होगी हर कामना

फडणवीस और शिंदे तय करेंगे आगे की रणनीति : महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख