कॉन्सर्ट में Priyanka Chopra का बेफिक्र अंदाज! खुलकर ठुमके लगाती नजर आई देसी गर्ल
punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 02:25 PM (IST)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने हुस्न के जलवे दिखा चुकी देसी गर्ल आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।इस वीडियो में वो झूम-झूम कर नाच रही हैं। लोगों को एक्ट्रेस का ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। दरअसल एक्ट्रेस इस वीडियो में एक कॉन्सर्ट में थिरकती नजर आ रही हैं।
पहली बार दिखा प्रियंका का ऐसा अंदाज
एक्ट्रेस यहां कूल अंदाज में नजर आ रही हैं। प्रियंका ऐसा का अंदाज फैंस को पहली बार देखने को मिल रहा है। प्रियंका अपने इस अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वीडियो में ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस बेफिक्र अंदाज में बलखाती दिख रही हैं।
प्रियंका ने की खूब मस्ती
प्रियंका के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो बेयॉन्से कॉन्सर्ट का है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी वहां मौजूद रहीं। इस वीडियो को प्रियंका के फैंस जमकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। प्रियंका ने लंदन में 'रेनेसांस वर्ल्ड टूर' कॉन्सर्ट अटेंड किया है। इस इवेंट में सलमा हायेक, डेनियल कालूया, जे जेड अल्फोंसो क्वारोन, फ्रांकोइस हेनरी पिनाउल्ट के साथ कई और विदेशी सितारे मौजूद थे।
वेब सीरीज में आईं नजर
बता दें, कभी पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरों को लेकर प्रियंका चर्चा में रहती हैं तो कभी बेटी मालती के साथ। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल वेब सीरीज में नजर आईं, जहां उनके काम की खूब तारीफ हो रही है। यह वेब सीरीज OTT पर खूब धमाल मचा रही है। इसी बीच प्रियंका ने बहन परिणीति की सगाई में भी फैंस का खूब दिल जीता। जल्द ही प्रियंका जोया अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आएंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shardiya Navratri: इस साल पूरे 9 दिन तक रहेंगे शारदीय नवरात्रि, देखें पूरी List

Pitru Paksha: धार्मिक ग्रंथों से जानें, पितृ पक्ष में Shopping करना क्यों होता है अशुभ ?

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का हल्ला बोल, खरगे आज रायगढ़ में ‘भरोसे का सम्मेलन'' को करेंगे संबोधित

‘जिंदगी देने की बजाय’ ‘मौत बांटते’ महाराष्ट्र के सरकारी ‘अस्पताल’