''भाई की शादी'' के लिए Excited हैं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें शेयर कर दिखाई फैमिली की Excitement
punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2025 - 11:26 AM (IST)
नारी डेस्क प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए आई हुई हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के शादी की तैयारियों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, और ये तस्वीरें किसी भी भारतीय शादी की तरह ही खुशियों और उल्लास से भरी हुई हैं। प्रियंका अपने बेटी मालती मैरी के साथ इस उत्सव में शामिल हुई हैं, जो पूरे उत्साह के साथ पार्टी का आनंद ले रही हैं।
संगीत की प्रैक्टिस और परिवार संग टाइम
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी और परिवार के बाकी सदस्यों की संगीत प्रैक्टिस की कुछ तस्वीरें शेयर की। इसमें प्रियंका अपनी फैमिली के साथ डांस प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं। वह अपने परिवार के साथ बैठकर खाने का भी आनंद ले रही हैं। वहीं उनकी बेटी मलती मैरी, अपने कज़िन्स और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं।
प्रियंका ने इस तस्वीरों के साथ एक दिल छूने वाली कैप्शन भी लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा, “शादी का घर..!! और कल से शुरु हो रहा है मेरे भाई की शादी @siddharthchopra89 के साथ @neelamupadhyaya !! संगीत की प्रैक्टिस से लेकर फैमिली जाम तक। घर लौटकर दिल भर आया है, और मेरा शेड्यूल भी। किसने कहा कि शादी आसान होती है? कोई नहीं… पर क्या ये मज़ेदार है? बिल्कुल! अगले कुछ दिनों का इंतजार है, @drmadhuakhourichopra।”
घर में शादी की तैयारियां
प्रियंका चोपड़ा के मुंबई स्थित घर में सिद्धार्थ की शादी के लिए खास तैयारियां की गई थीं। राज क्लासिक बिल्डिंग में स्थित उनके अपार्टमेंट का बड़ा पुनर्निर्माण किया गया, ताकि उनकी बहन-बहन की शादी की तैयारियों के लिए घर को खूबसूरत और मेहमाननवाज बनाया जा सके।
सिद्धार्थ और नीलम की रोका सेरेमनी
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की रोका सेरेमनी 2 अप्रैल 2024 को मुंबई में हुई थी। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इस खास दिन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रियंका के पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती मेरी भी साथ में थे।
बात करे प्रियंका के करियर की तो
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एसएस राजामौली की आगामी फिल्म "SSMB 29" साइन की है। इस फिल्म में महेश बाबू भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का प्लॉट एक रोमांचक अफ्रीकी जंगल की कहानी पर आधारित है, जो एक साहसिक और थ्रिल से भरपूर एडवेंचर होगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म दो पार्ट्स में बनेगी, और इसकी पहली किस्त 2027 में रिलीज होने की योजना है, जबकि दूसरी किस्त 2029 में आएगी।