व्हाइट गाउन में प्रियंका चोपड़ा बनीं अप्सरा, लहंगे में कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर उड़ाए होश!

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2025 - 10:42 AM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ ने 7 फरवरी को एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय संग शादी के बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा के लुक्स भी खूब सुर्खियों में रहे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वे अलग-अलग ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आईं। आइए, एक नजर डालते हैं उनके बेहतरीन लुक्स पर।

माता की चौकी में सिंपल और एलीगेंट लुक

शादी की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी से हुई थी, जिसमें प्रियंका ने तांबा रंग का खूबसूरत सूट पहना था। उनका यह लुक बेहद सिंपल और एलिगेंट था। इस फंक्शन में उनकी बेटी मालती मैरी भी अपनी मां से मैचिंग एक प्यारी सी फ्रॉक में नजर आईं। प्रियंका ने अपने लुक को हैवी झुमकों से पूरा किया, जो उन पर काफी जंच रहे थे।

PunjabKesari

हल्दी फंक्शन में ट्रेडिशनल येलो आउटफिट

हल्दी समारोह में प्रियंका येलो कलर के स्कर्ट सूट में दिखाई दीं। उन्होंने इस लुक को भारी झुमकों और हल्के मेकअप के साथ स्टाइल किया था। यह ट्रेडिशनल लुक उन पर खूब फब रहा था और उन्होंने इसे पूरे ग्रेस के साथ कैरी किया।

ये भी पढ़ें: जीत अदाणी की शादी बनी ऐतिहासिक – गौतम अदाणी ने दान किए 10 हजार करोड़

कॉकटेल पार्टी में व्हाइट गाउन में लगीं अप्सरा

भाई सिद्धार्थ की कॉकटेल पार्टी और मेहंदी फंक्शन में प्रियंका का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। इस फंक्शन के लिए उन्होंने ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें वे किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उनका यह अंदाज फैन्स को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को खूब सराहा गया।

PunjabKesari

संगीत सेरेमनी में स्टनिंग ब्लू लहंगा

संगीत सेरेमनी के लिए प्रियंका ने ब्लू कलर का फिशकट लहंगा चुना, जिसे उन्होंने ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ पेयर किया। उन्होंने खुले बाल, ग्लोसी मेकअप और डायमंड ज्वेलरी के साथ इस लुक को पूरा किया। इस खास मौके पर प्रियंका ने शानदार डांस परफॉर्मेंस भी दी, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

PunjabKesari

शादी के दिन सी ग्रीन लहंगे में बिखेरा जलवा

शादी के दिन प्रियंका चोपड़ा ने सी ग्रीन कलर का हैवी वर्क वाला लहंगा पहना था। उन्होंने इस खूबसूरत आउटफिट को डायमंड सेट और बालों में बन बनाकर स्टाइल किया था। इस लुक में वे बेहद ग्रेसफुल लग रही थीं और उन्होंने एक बार फिर अपने फैशन सेंस से सभी को प्रभावित किया।

प्रियंका के स्टाइलिश अवतार ने लूटी महफिल

प्रियंका चोपड़ा के हर एक लुक में क्लास और ग्रेस देखने को मिला। वे हर फंक्शन में अपने अलग-अलग स्टाइलिश अवतार में नजर आईं, जिसने शादी के जश्न को और भी खास बना दिया। फैन्स को उनके ये ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक्स बेहद पसंद आए और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं।
 

 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static