किसी महल से कम नहीं प्रियंका का न्यूयॉर्क वाला घर, यहां देखें Inside Photos
punjabkesari.in Wednesday, Jan 27, 2021 - 12:35 PM (IST)

प्रियंका और निक जोनस की जोड़ी को फैंस खूब प्यार करते हैं। दोनों की आपसी बॉन्डिंग और वो प्यार भी किसी से छिपा नहीं हैं। मुंबई से न्यूयॉर्क शिफ्ट होने वाली प्रियंका ने वहां पर भी अपना एक आशियाना बना लिया है। शादी के एक साल बाद ही एक्ट्रेस ने लॉस एंजिल्स में बेहद आलीशान घर खरीदा। जिसकी कीमत 144 करोड़ रुपए बताई जा रही है। तो चलिए आज आपको दिखाते हैं प्रियंका के इस आलीशान घर की झलक...
सात बेडरूम और 11 बाथरूम वाला प्रियंका का आलीशान घर बहुत बड़ा है। उनके घर की फ्लोरिंग लकड़ी की है और एक काॅफी टेबल है जो लकड़ी का बना हुआ है।
उनके घर में काफी स्पेस है जहां एक बड़ा पूल बनाया गया है। इतना ही नहीं प्रियंका ने अपने माॅडर्न घर को क्लासिक लुक दिया है। जिसके लिए उन्होंने दीवारों को आर्ट डेको स्टाइल और पत्थर का डिजाइन किया है।
लिविंग रूम प्रियंका और निक की पसंदीदा जगह है। दोनों ज्यादातर समय वहीं बिताते हैं। इसके अलावा उनके घर के बाहर फायरप्लेस है जो घर को अंदर से गर्म रखती है।
घर के डाइनिंग एरिया में प्रियंका कई बार कुकिंग करती हुई दिखाई देती हैं। बता दें घर में प्रियंका, निक और उनके परिवार के अलावा दो डाॅग्स भी रहते हैं जिनका नाम डायना और गिनो है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

करतारपुर गलियारा धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति पाकिस्तान की अटूट प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति : बाजवा

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Ashadha gupt Navratri 2022: इस विधि से करें घट स्थापना, पूरी होगी हर कामना