बेटी को लेकर भारत आ रही है प्रियंका चोपड़ा, 3 साल से कर रही थी वतन लौटने का इंतजार

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 03:42 PM (IST)

अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा इन दिनाें बेहद खुश और उत्सुक है, क्योंकि वह तीन साल के लंबे इंतजार के बाद भारत आ रही हैं। इस बार उनकी लाडली बेटी मालती भी उनके साथ आएंगी। ऐसे में उनकी एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। इसी खुशी में उन्होंने अपनी बोर्डिंग पास की एक तस्वीर भी शेयर की है। 

PunjabKesari
प्रियंका ने कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी फैलने के लगभग तीन साल बाद पहली बार भारत आने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “आखिरकार...करीब तीन साल बाद।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने बोर्डिंग पास की एक झलक भी दिखाई है। 

PunjabKesari
कोविड महामारी के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। बता दें कि, प्रियंका को इसी साल अप्रैल में घर आना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया आखिरकार अब वह अपने वतन लौट रही हैं।  उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि- “भारत में हर एक बॉर्डर क्रॉस करना एक नए देश में जाने जैसा है, हर बार जब भी घर वापस जाती हूं।  मैं निश्चित करती हूं कि कुछ समय छुट्टियों और घूमने के लिए निकाल सकूं ” । 

PunjabKesari
यह प्रियंका की बेटी मालती मैरी की पहली भारत यात्रा होगी। बॉलीवुड की जानी- मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा कई वर्षों से अमेरिका में रह रही हैं। प्रियंका ने साल 2015 में 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके बाद उन्हाेंने कभी मुड़कर नहीं देखा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static