सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी में प्रियंका का देसी अवतार, ऑल ब्लैक लुक में नजर आई Actress

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 01:14 PM (IST)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्टिंग के अलावा देसी गर्ल का फैशन भी फैंस को खूब पसंद आता है। चाहे वेस्टर्न  हो या ट्रैडिशनल हर तरह की ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा का अलग अंदाज ही दिखता है। हाल ही में एक्ट्रेस भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के एक इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान उनके लुक ने सबका ध्यान खिंच लिया। 

ऑफ शॉल्डर ब्लाउज में दिखी प्रियंका 

प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स में हुए सब्यसाची के इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ऑल ब्लैक लुक में सभी का ध्यान खींच लिया। इवेंट में प्रियंका ने ब्लैक ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने ऑफ शॉल्डर ब्लाउज कैरी किया। 

PunjabKesari

साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने सिंपल नेकपीस और छोटे-छोटे ईयररिंग्स वियर किए। 

PunjabKesari

लुक को कंप्लीट करते हुए प्रियंका ने मेकअप मिनिमल रखा और बालों को खुला छोड़ा।  

इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने सब्यसाची मुखर्जी के साथ भी पोज दिए। सब्यसाची भी इस दौरान ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। डिजाइनर शर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक कलर का कोट पैंट पहना और डिजाइनर शॉल के साथ अपना लुक पूरा किया। 

PunjabKesari

प्रियंका ने की नीता अंबानी की तारीफ 

हाल ही मिस वर्ल्ड 2024 का इवेंट हुआ। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने रिलांयस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी की खूब तारीफ की। प्रियंका ने कहा कि - 'मुझे पिछले कुछ सालों से नीता अंबानी को जानने का सौभाग्य मिला है वो एक ऐसी शख्स हैं जिनकी मैं हर चीज के लिए तारीफ और सम्मान करती हूं। इन सालों में उनके अलग-अलग प्रयासों के जरिए से उनका चीजों पर गहरा प्रभाव देखा है वह भारत की कला की समर्थक और रक्षक भी हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty C (@jerryxmimi)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static