Priyanka के पीछे गुब्बारा लेकर दौड़े निक तो प्रीति जिंटा ने भी जमकर उड़ाया रंग, विदेश में सितारों ने यूं खेली होली

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 05:36 PM (IST)

जब मौका होली का हो तो कैसे कोई रुकने वाला है। आम आदमी से लेकर सेलेब्स भी होली के नशे में चूर दिखे। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक होली की धूम दिखी। आज एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ होली की तस्वीरें और वीडियो शेयर की । इन पोस्ट्स में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आए। दरअसल ये होली पार्टी थी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की, जो उन्होनें अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में रखी थी। आइए नजर डालते हैं प्रियंका और निक की इस मजेदार होली की तस्वीरें पर...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

प्रियंका की होली पार्टी में प्रीति जिंटा ने की खूब मस्ती

एक्ट्रेस प्रियंका ने अपने घर पर होली पार्टी रखी। एक फोटो में निक प्रियंका के पीछे रंग लेकर दौड़ते नजर आ रहे है। प्रीति जिंटा के अलावा डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक भी इस पार्टी में नजर आए। प्रीति ने कई तस्वीरें शेयर की और कैप्शन लिखा 'सभी को होली की शुभकामनाएं। आज का दिन बहुत ही मजेदार रहा। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बहुत ही अच्छे होस्ट थे जिन्होनें इतना प्यार दिया। बहुत-बहुत शुक्रिया दोनों का। आप लोगों के साथ होली मनाना बहुत अच्छा रहा। शुक्र ये था कि बारिश नहीं हो रही थी'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

प्रियंका के पीछे गुब्बारे लेकर भागे निक जोनस

वहीं प्रियंका ने भी अपनी होली की सेलीब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की। उन्होनें फैंस को सबसे पहले त्योहार की मुबारकबाद दी औप फिर पति निक के साथ वाली मजेदार फोटोज शेयर की।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static