असम के बाद अब बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई प्रियंका चोपड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2020 - 04:57 PM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जीतनी एक्टिव सोशल मीडिया पर रहती हैं उतनी ही एक्टिव वह सोशल वर्कस में भी रहती हैं। महिलाओं और बच्चों के लिए हमेशा मदद का हाथ आगे बढ़ाने वाली प्रियंका चोपड़ा डोनेशनस करने में भी आगे रहती है। हम सब जानते हैं कि इन दिनों मानसून के चलते भारत के बहुत से राज्य प्रभावित हो रहे हैं। बाढ़ ने पहले असम में जान माल को नुकसान पहुचांया और अब इस बाढ़ के कारण बिहार के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

PunjabKesari

 बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई

इसी बीच हर बार की तरह मदद करने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर मदद के लिए आगे आई हैं। पहले प्रियंका ने असम राज्य के लिए दान किया वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने बाढ़ प्रभावित राज्य बिहार के राहत कार्य के लिए दान दिया है।

ट्वीटर पर दी इसकी जानकारी

इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने ट्वीट कर दी और लिखा , ' भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। बिहार राज्य जहां मैं पैदा हुई थी वहां लगातार बारिश के चलते बाढ़ आ रही है। प्रियंका ने आगे लिखा  , ' असम की तरह यहां भी लोग इस बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं वहां के लोग तबाही से जूझ रहे हैं, उन्हें हमारी हर संभव मदद की जरूरत है, जो हम कर सकते हैं। 

अपने ट्वीटर अकाउंट पर अभिनेत्री ने आगे लिखा निक और मैंने इस संबंध में पहले ही कुछ संगठनों को दान दे दिया है, जिनकी टीम राज्य में सक्रिय है और हर संभव मदद के लिए आगे है। प्रियंका ने अपने फैंस को भी इस दान में हिस्सा देने के लिए कहा । इसके लिए उन्होंने कुछ संगठनों के बारे में भी बताया है ताकि अगर कोई चाहे तो वहां दान दे सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static