1-2 नहीं प्रियंका को चाहिए इतने बच्चे! क्या मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस?

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2021 - 11:54 AM (IST)

इन दिनों बॉलीवुड की बहुत सारी एक्ट्रेस मां बनी हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा के घर भी बेटी ने जन्म लिया । वहीं बेबो भी प्रेग्नेंट हैं और वह भी जल्द मां बनने वाली हैं। लेकिन बात अगर प्रियंका चोपड़ा की करें तो फैंस इसी इंतजार में हैं कि कब एक्ट्रेस के घर किलाकारियां गूजेंगी और कब प्रियंका और निक पैरेंट्स बनेंगे। वहीं अब अपने एक इंटरव्यू में प्रियंका ने फेमिली प्लानिंग पर खुलकर बात करते हुए बताया है कि उन्हें कितने बच्चे चाहिए। 

 क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं प्रियंका 

PunjabKesari

दरअसल अपने एक इंटरव्यू में प्रियंका ने फैमिली प्लानिंग पर बात करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि वह 11 बच्चे चाहती हैं जिसे सुन कर एक्ट्रेस के फैंस हैरान हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह एक क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। जिसमें 11 लोग होंगे।

मुझे ढेर सारे बच्चे चाहिए : प्रियंका 

प्रियंका बातचीत में आगे कहती हैं  मुझे बच्चे चाहिए। ढेर सारे बच्चे चाहिए। उतने बच्चे चाहिए, जितने मैं कर सकती हूं। जितने हो सकें उतने बच्चे। एक क्रिकेट टीम जितने? मैं श्योर नहीं हूं।' प्रियंका की इस बात पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि कुछ इसे मजाक भी समझ रहे हैं। 

PunjabKesari

निक को पाकर खुश हैं प्रियंका

प्रियंका ने अपने इंटरव्यू में निक को लेकर कहा जब निक जोनस मेरे साथ होते हैं तो मैं काफी आरामदायक महसूस करती हूं। मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जैसी भी रहूं, लोग मेरे बारे में जो सोचें, मैं एक लड़की हूं जो अपनी जिंदगी बेस्ट तरह से जीना चाहती हूं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि निक जोनस जैसा पार्टनर मुझे मिला।

PunjabKesari

एज गैप पर बोली थीं प्रियंका 

यह तो सब जानते हैं कि प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं और इसके कारण उन्हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा था कि उनके और निक के रिश्ते में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई थी। निक भारत में वैसे ही आए थे जैसे कोई मछली पानी में आती है। हमारे रिश्ते में न ही कभी उम्र आई और न ही कभी कल्चर। हमें भी दूसरे कपल की तरह एक दूसरे को समझना पड़ता है। एक दूसरे की आदतों को समझना पड़ता है, ये समझना पड़ता है कि सामने वाले को क्या पसंद या नापसंद है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static