रयूमर्ड बॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता ने चंडीगढ़ पहुंची Priyanka Chaudhary को कुछ यूं किया सरप्राइज, देखिए फोटोज

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 05:40 PM (IST)

बिग-बॉस 16 स्टार प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की केमिस्ट्री इस शो में फैंस ने काफी पसंद की थी। इसके बाद से ही इन दोनों का रिश्ता सुर्खियों में रहता है। दोनों के बीच फैंस ने बेहद प्यारे मूमेंट्स नोट किए थे। हालांकि ये दोनों ही सितारे हमेशा अपने रिश्ते को नाम देने से डरते आए हैं। अंकित और प्रियंका आज भी एक दूसरे को अपना सिर्फ दोस्त बताते हैं। हालांकि इन दोनों के रिश्ते को देखकर पूरी दुनिया ने इन्हें लववर्ड्स का टैग दे दिया है। बावजूद इसके दोनों सितारे काफी फॉर्मल रिश्ता मेंटेन करते हैं। अब हाल ही में प्रियंका म्यूजिक वीडियो के शूट के लिए चंडीगढ़ पहुंची, जहां उनका वेलकम अंकित ने कुछ इस तरीके से किया।

PunjabKesari

अंकित गुप्ता ने प्लान किया प्रियंका चाहर चौधरी के लिए सरप्राइज

टीवी सीरियल 'उदारियां' फेम स्टार अंकित ने अपनी को-स्टार प्रियंका चाहर चौधरी के लिए चंडीगढ़ में एक स्पेशल सरप्राइज प्लान किया था। आपको बता दें कि दोनों यहां पर म्यूजिक वीडियो के शूट के लिए हैं।

PunjabKesari

इस दौरान अंकित ने प्रियंका  के लिए एक बड़ा सा केक मंगवाया था। जिसे उन्होंने सेट पर काटा। इस दौरान उनकी  म्यूजिक वीडियो की पूरी टीम भी उनके साथ मौजूद थी। प्रियंका इस सरप्राइज बेहद खुश नजर आईं।

PunjabKesari

जिसके बाद वो अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड अंकित को भी केक खिलाती दिखीं। इसके बाद दोनों देर रात तक एक साथ चंडीगढ़ की सड़कों पर ढेर सारी मस्ती की।

अंकित और प्रियंका  इस दौरान एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static