Prince Narula की Party में Baseer Ali का बवाल, पैपराज़ी को जमकर पीटा !
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 05:29 PM (IST)
नारी डेस्क: मुंबई में एक हाई-प्रोफाइल पार्टी के बाहर टीवी रियलिटी स्टार बसीर अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कथित तौर पर प्रिंस नरूला द्वारा होस्ट की गई पार्टी के बाद की बताई जा रही है, जिसमें कई टीवी और रियलिटी शो से जुड़े चेहरे मौजूद थे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बसीर अली को एक कैमरामैन से बहस करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया और वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में स्थिति काफी तनावपूर्ण नजर आ रही है।
पैपराज़ी की कथित हरकतों से शुरू हुआ विवाद
रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब कुछ पैपराज़ी ने पार्टी में मौजूद कुछ महिला कंटेस्टेंट्स के लिए कथित तौर पर अनुचित और अश्लील टिप्पणियां कीं। इसमें दीप्तांशु सैनी, सौंदर्या शेट्टी, ज़लक गोहिल और कायरा के नाम सामने आए हैं। इससे महिलाएं असहज हो गईं और उन्होंने इसकी जानकारी बसीर को दी।
Ye ky chal raha haii can someone explain?
— 𝔻𝕖𝕤𝕥𝕣𝕠𝕪𝕖𝕣💀 (@Blood__ReignX) May 3, 2026
Why he is slapping cameraman is he gone mad or what 🧐 #BaseerAli #BaseerBob #BaseerSquad pic.twitter.com/AXqEmfPjAr
स्थिति को संभालने की कोशिश और बढ़ता तनाव
बताया जाता है कि इसके बाद बसीर अली मौके पर मौजूद रहे और स्थिति को शांत करने की कोशिश की। हालांकि, आरोप है कि इसके बावजूद पैपराज़ी की तरफ से लगातार उकसाने वाली बातें होती रहीं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी खत्म होने के बाद जब बसीर अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी कथित तौर पर पैपराज़ी ने उन्हें लेकर अपशब्द कहे। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में AC ब्लास्ट से दर्दनाक हादसा, लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जांच की मांग
इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे गलत व्यवहार बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि पहले उकसावे की स्थिति बनी थी। फिलहाल मामला चर्चा में है और लोग इस पर साफ तस्वीर सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

