डेंगू से पहले कोरोना का शिकार हुए थे प्रिंस और युविका, बताया क्यों इस बात को छिपाया

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2020 - 11:35 AM (IST)

फैंस की फेवरेट जोड़ी प्रिंस नरूला और युविका चौधरी अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों को डेंगू हुआ है। इस बात की जानकारी कपल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ साझा की थी। दोनों ने अस्पताल की एक फोटो भी शेयर की थी। वहीं अब कपल ने फैंस को हैल्थ अपडेट देते हुए एक और जानकारी दी है। 

PunjabKesari

कोरोना की चपेट में आए थे प्रिंस-युविका 

दरअसल डेंगू से पहले प्रिंस और युविका कोरोना की चपेट में भी आए थे। इस बात की जानकारी युविका ने खुद दी है। एक वेबसाइट के साथ बातचीत में युविका ने बताया,' हां, हम दोनों को पिछले महीने कोरोना हुआ था। जिसकी वजह से हमारा इम्युनिटी लेवल काफी गिर गया था। इसी वीकनेस की वजह से हम डेंगू की चपेट में आ गए। मैं प्रार्थना करती हूं कि किसी के भी साथ ऐसा ना हो।' 

PunjabKesari

प्रिंस ने बताया क्यों इस बात को छिपाया 

वहीं जब प्रिंस से पूछा गया कि उन्होंने अभी तक इस बात को क्यों छिपाया तो एक्टर ने कहा ,' कोरोना की वजह से हमें बहुत ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हमें काफी कम सिमटर्म्स थे। यूं कहें कि हम कई मायनों में ठीक थे क्योंकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर अभिनेताओं को पढ़ते हैं और आंख बंद करके उसे फॉलो करना शुरू कर देते हैं। सबकी बॉडी अलग-अलग होती है और इसी कारण से व्यक्तिगत मामले भी अलग हैं। हमने खुद को 21 दिनों के लिए आइसोलेट कर लिया था और फिर दूसरी बार बाहर निकलने से पहले कोरोना का टेस्ट कराया था। नेगेटिव आने के बाद बाहर जाने से पहले हमें डेंगू हो गया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

We will be fine soon ❤️ @yuvikachaudhary or di @narulageetika @rishavchhabraa and dad #waheguru #jaisaiji We all r suffering from viral 🤒🤒 And yesss jo bhe Chandigarh ya mohali ke side hai main batana chahu ga ye jo viral hai its in the air and ye bhttt worst hai agar kise ek ko bhe hua toh apke ghar main sab ko ho jai ga and its very painfull so plz maskkk phen k rakhna or bahar ka khana mat khana 🙏🏻

A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on Oct 15, 2020 at 12:52am PDT

गैरतलब है इससे पहले प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था ,' हम जल्द ही ठीक हो जाएंगे युविका चौधरी और गीतिका नरूला और डैड हम सभी वायरल से पीड़ित हैं। जो भी चंडीगढ़ और मोहाली की तरफ है मैं बताना चाहूंगा ये जो वायरल है हवा में फैला हुआ है और बहुत बुरा है। अगर किसी एक को भी हुआ तो आपके घर में सबको हो जाएगा। जो कि बहुत दर्दनाक है। कृप्या मास्क पहन के रखना और बाहर का खाना मत खाना।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static