Pride Month 2021: घर पर बनाएं 2 हैल्दी Rainbow Dishes

punjabkesari.in Friday, Jun 04, 2021 - 11:46 AM (IST)

विश्वभर में जून के महीने को Pride Month के रुप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समलैंगिक को विश्व में स्थान हासिल करवाना है। बता दें, इसके लिए सबसे पहले फ्रैंक कामनी जो खुद एक समलैंगिक थे। उन्होंने सभी समलैंगिकों को उनका हक दिलाने के लिए अमेरिका में एक लंबी लड़ाई लड़ी थी और जीत हासिल की थी। उनके इस संघर्ष को आजतक दुनियाभर में याद किया जाता है। इसके लिए बीते कुछ दिनों में Google ने फ्रैंक कामेनी को सम्मानित करने के लिए उनका Doodle बनाकर उन्हें समर्पित किया था। 

 

बीते दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी 'प्राइड मंथ' को लेकर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर रेनबो फ्लैग शेयर किया। तो चलिए इस खास महीने में आज हम आपको कुछ रेनबो स्पेशल रेसिपी सिखाते हैं...

1. रेनबो फ्रूटस आइस्क्रीम

 

सामग्री

ताजा क्रीम- 2 कप (3 भागों में)
दूध-1 कप (3 भागों में)
स्ट्रॉबैरी- 1 कप (कटी हुई)
कीवी- 1 कप (कटी हुई)
काले अंगूर- 1 कप (कटे हुए)
चीनी पाउडर- स्वाद अनुसार
अनार के दाने
ड्राई फ्रूट्स- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटे)

PunjabKesari

विधि

. सबसे पहले मिक्सी में स्ट्रॉबेरी, क्रीम का 1 भाग, थोड़ा सा दूध, चीनी पाउडर डालकर स्मूद पेस्ट बनाएं। 
. इसे आइसक्रीम कंटेनर में भर दें।
. मिक्सर को साफ करके इसमें काले अंगूर का पेस्ट बनाएं। 
. फिर इसमें क्रीम का दूसरा भाग, थोड़ा सा दूध, चीनी पाउडर डालकर स्मूद पेस्ट बनाएं। 
. इसे स्ट्रॉबेरी की लेयर के ऊपर डालकर सेट करें। 
. मिक्सर को साफ करके इसमें कीवी का पेस्ट बनाएं। 
. फिर इसमें क्रीम का तीसरा भाग, थोड़ा सा दूध, चीनी पाउडर डालकर स्मूद पेस्ट बनाएं। 
. तैयार पेस्ट को आइसक्रीम कंटेनर में डालकर सेट करें। 
. कंटेनर को फ्रीजर में 5-6 घंटे या आइसक्रीम सेट होने तक रख दें। 
. तैयार रेनबो फ्रूट आइसक्रीम को अनार के दाने व पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें। 
. आप चाहे तो इसमें अपने मनपसंद फल भी डाल सकती है। 

2. रेनबो वेजी पास्ता सैलेड

 

सामग्री

पास्ता- 1- 2 कप (उबले हुए)
नमक- स्वाद अनुसार
आलिव ऑयल- 2-3 बड़े चम्मच
रेड वाइन विनेगर- 3/4 छोटे चम्मच
लौंग, लहसुन- 4 (पीसा हुआ)
काली मिर्च- 3/4 छोटा चम्मच
नींबू- 1 बड़ा चम्मच
टमाटर- 1 कप (कटा हुआ)
येलो जुकिनी- 1 (कटी हुई)
ग्रीन जुकिनी- 1 (कटी हुई)
ब्रोकली- 1 (कटी हुई)
प्याज- 1 (कटा हुआ)
लाल शिमला मिर्च- 1/2 कप रोस्टेड
हरी शिमला मिर्च- 1 (कटा हुआ)
हरा धनिया- 1/4 कप (बारीक कटा)
तुलसी- 1/4 कप (कटी हुई)

PunjabKesari

विधि

. पैन में तेल गर्म करके उसमें वाइन वेनेगर, लौंग- लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, काली मिर्च और हल्का सा नमक डालकर भूनें। 
. अब इसमें सब्जियां और तुलसी डालकर पकाएं। 
. सब्जियां पकने पर इसमें पास्ता मिलाकर 2 मिनट पकाएं।
. तैयार पास्ता को थोड़ा ठंडा करके फ्रीज में रखें।  
. लीजिए आपका रेनबो वेजी पास्ता सैलेड बनकर तैयार है।
. इसे हरा धनिया से गार्निश करके सॉस के साथ खाएं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static