प्रेमानंद महाराज जी जान चुके थे राजपाल यादव पर आएगा संकट, दो महीने पहले ही कर दिया था अलर्ट

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 05:12 PM (IST)

नारी डेस्क: अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों काफी संकट में हैं। बकाया राशि चुकाने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा और समय देने की याचिका खारिज किए जाने के बाद राजपाल यादव तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं, ऐसे में  फिल्म उद्योग के कई लोग हास्य कलाकार के समर्थन में आगे आए हैं। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज जी को एक्टर पर आने वाले संकट का पहले ही आभास हो गया था और उन्होंने राजपाल यादव ने बड़ी नसीहत भी दी थी।


दरअसल लगभगल दो महीने पहले राजपाल यादव महाराज जी से मिलने वृंदावन गए थे, जिसका वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि  राजपाल यादव मुस्कुराते हुए महाराज जी के पास पहुचते हैं। इस दौरान महाराज जी उनसे पूछते हैं-  'ठीक हो?' इस पर एक्टर कहते हैं 'आज ठीक हैं.' । जवाब सुनते ही प्रेमानंद महाराज जी हंस पड़ते हैं और कहते कि, राजपाल जी लोगों को लगातार हंसाते और सबका मनोरंजन करते रहते हैं, जो बहुत अच्छी बात है।

इसके बाद एक्टर ने प्रेमानंद जी को बताया कि वो 2020 में ब्रह्मलीन हुए थे। उन्होंने बताया कि, 1999 में उन्हें दीक्षा मिली और गुरुजी के साथ विश्व कल्याण के लिए सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग, महारुद्र यज्ञ और बाकी के कई अनुष्ठान किए। एक्टर ने बताया कि एक्टिंग के साथ- साथ 
अपने गुरु जी के साथ भी जुड़े रहे। इस पर महाराज जी कहते हैं- , 'जीवन का असली फायदा यही है कि, मन भगवान से जुड़ा रहे. जिंदगी में मुश्किलें, दुख, अपनो से बिछड़ना और ऐसे हालात आते हैं कि, जीना मुश्किल हो जाता है, आर्थिक परेशानियां, रिश्तों में दिक्कतें इन सबमें सिर्फ भगवान ही साथ देते हैं। अच्छे समय में लोग हाथ मिलाते हैं, लेकिन मुसीबत में आते देखकर किनारा कर लेते हैं, डरते हैं कि कहीं कुछ कह न दें.'।


फिर प्रेमानंद जी कहते हैं- 'इसलिए भगवान के नाम का जाप करो, उन्हें स्मरण करते रहो, जीवन को आनंद से भर दो। हर मुश्किल से लड़ना सीखो, कभी हार मत मानो.'। ये सुनकर राजपाल यादव भावुक हो जाते हैं और रो पड़ते हैं '। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग दावा कर रहे हैं कि महाराज जी ने एक्टर को आनी वाली मुसीबत के लिए पहले ही सतर्क कर दिया था। यानी कि प्रेमानंद जी को दो तहीने पहले ही संकट का आभास हो चुका था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static