प्रेंग्नेंट श्लोका अंबानी ने NMACC के दूसरे दिन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चिकनकारी लहंगे में लगी बेहद खूबसूरत

punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 11:43 AM (IST)

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी एक बार फिर से दादा-दादी बनने वाले हैं। अंबानी परिवार में बहुत ही जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। कुछ समय पहले ही बिजनेस फैमिली ने इस बात का ऐलान किया था। आपको बता दें कि अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के घर कुछ समय पहले ही दो जुड़वा बच्चे हुए हैं और अब एक बार फिर से अंबानी परिवार में बच्चा अाने वाला है। अंबानी परिवार की बड़ी बहु श्लोका मेहता जल्द ही मां बनने वाली हैं। 

पहली बार मीडिया के सामने दिखाया बेबी बंप

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता पहले दिन भी लॉन्च इवेंट पर साथ में बेहद सुंदर लग रहे थे। इस दौरान श्लोका ने अपना बेबी बंप भी मीडिया के सामने दिखाया था। वहीं लॉन्च इवेंट के दूसरे दिन श्लोका मेहता खूबसूरत लहंगे में दिखी यहां उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी सामने दिख रही थी। इवेंट में उन्होंने पति आकाश और ससुर मुकेश अंबानी के साथ एंट्री ली। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

चिकनकारी लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी श्लोका 

तस्वीरों में श्लोका मेहता ने क्रीम चिकनकारी वर्क लहंगा और ग्रीन कलर का हल्टर नेकलाइन ब्लाउज पहना था। अपने लुक को उन्होंने हेयर एक्सेसरीज, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और हाथों में खूबसूरत ब्रेसलेट पहने हुए कंप्लीट किया। ऑल ऑवर इंडो वेस्टर्न लुक में वह काफी गॉर्जियस दिख रही थी। आपको बता दें कि श्लोका के द्वारा पहना गया लहंगा मशहूर डिजाइनर अब्बू जानी संदीप खोसला ने तैयार किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla)

पुनीत बी सैनी ने शेयर की श्लोका की तस्वीरें

आपको बता दें कि सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सैनी ने श्लोका मेहता की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। तस्वीरें शेयर करते हुए मेकअप आर्टिस्ट ने कैप्शन में लिखा कि - 'रेडिएंट एंड ब्यूटीफुल मॉम टू बी NMACC के इवेंट में...'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Celebrity Makeup Artist Puneet B Saini (@puneetbsaini)

श्लोका की यह तस्वीरें देखकर फैंस उन्हें काफी प्यार दे रहे हैं। आपको बता दें कि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी 2019 में हुई थी। शादी के बाद दिसंबर 2020 में दोनों ने अपने पहले बेटे पृथ्वी का स्वागत किया था और अब दोनों दूसरी बार फिर से एक बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static