प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार नजर आईं परिणीति चोपड़ा, ब्लैक अनारकली सूट में बिखेरा जलवा

punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 02:50 PM (IST)

  नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की थी, जिसके बाद अब वह पहली बार पब्लिकली इवेंट में स्पॉट की गईं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया, और उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 पहली बार पब्लिकली स्पॉट हुईं परिणीति

परिणीति को हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लेते हुए देखा गया। इस मौके पर उन्होंने ब्लैक कलर का अनारकली सूट पहना था, जिसमें वह बेहद एलीगेंट और ग्रेसफुल लग रही थीं। उनका हेयरस्टाइल मिडिल पार्टेड था और उन्होंने हैवी ईयररिंग्स से अपना लुक पूरा किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dinky Nirh (@dinky_nirh)

सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी और एक्साइटमेंट साफ दिखाई दी।

 कब की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा?

परिणीति चोपड़ा ने 25 अगस्त 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने एक केक की फोटो शेयर की थी, जिसमें बच्चे के पैर का डिजाइन बना हुआ था और लिखा था – 1 + 1 = 3" इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया –"हमारा छोटा यूनिवर्स जल्द आने वाला है। हम बहुत आभारी हैं।" उनकी इस पोस्ट को फैंस और सेलेब्स से खूब प्यार मिला था।

परिणीति और राघव की शादी

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई मई 2023 में दिल्ली में एक ग्रैंड फंक्शन में हुई थी। इसके बाद दोनों ने सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। उनकी वेडिंग फोटोज और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई थी।

साथ में दिखे थे कपिल शर्मा के शो में

कुछ समय पहले परिणीति और राघव को साथ में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में देखा गया था।  दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की थीं। इस शो के दौरान राघव ने प्रेग्नेंसी को लेकर भी हल्का सा इशारा किया था, जिससे फैंस में एक्साइटमेंट और बढ़ गई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dinky Nirh (@dinky_nirh)

 वर्क फ्रंट पर परिणीति

वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को हाल ही में फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ लीड रोल निभाया था। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और परिणीति के अभिनय की खूब तारीफ की गई थी।

प्रेग्नेंसी के इस खूबसूरत दौर में परिणीति चोपड़ा पूरी तरह पॉजिटिव और खुश नजर आ रही हैं। ब्लैक अनारकली सूट में उनका नया लुक न सिर्फ उनके फैंस को पसंद आया, बल्कि उन्होंने साबित किया कि मातृत्व के सफर में भी स्टाइल और आत्मविश्वास कैसे बनाए रखा जाता है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static