Snacks Special: पोटैटो चीज़ नगेट्स

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2020 - 04:47 PM (IST)

शाम को चाय अक्सर लोग पीते हैं। मगर इसके साथ कुछ खाने को मिले तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में आज हम पोटैटो चीज़ नगेट्स की रेसिपी लेकर आए है। बच्चे हो या बड़े हर किसी को ये पसंद आने वाला स्नैक्स है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

आवश्यक सामग्री

उबले-मैश आलू- 1,1/2 कप
चीज- 1/2 (कसा हुआ) 
ब्रेड क्रम्बस- 2 बड़े चम्मच
कॉर्नफ्लोर- 2 बड़े चम्मच
रेड चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
नमक-स्वादानुसार
तेल- तलने के लिए 

PunjabKesari

बनाने की विधि

1. एक बाउल में तेल को छोड़कर सभी चीजें मिलाएं।
2. तैयार मिश्रण को 30 तक फ्रिज में रखें।
3. अब मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर डेढ़ इंच के टुकड़ों में काटें।
4. पैन में तेल गर्म करके उसमें नगेट्स सुनहरे भूरे होने तक तलें।
5. इसे सर्विंग प्लेट में डालकर कर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
6. लीजिए आपके पोटैटो चीज नगेट्स बन कर तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static