Kitchen Garden: बढ़ेगी घर की खूबसूरती और सेहत को मिलेंगे कई फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Oct 19, 2021 - 04:39 PM (IST)

महिलाओं को घर पर छोटे-छोटे पौधे लगाना अच्छा लगता है। ऐसे में वे कई महिलाओं ने छोटा सा किचन गार्डन भी बनाया होता है। इससे घर की खूबसूरती में भी चार-चांद लग जाते हैं। अगर आप भी किचन गार्डन बनाने की सोच रही है तो वहां पर कुछ खास हर्बल पौधे लगा सकती है। इससे आप अपनी छत या बालकनी में भी आसानी से लगा सकती है। इससे आपके घर की खूबसूरती बढ़ने के साथ सेहत भी दुरुस्त रहेगी। चलिए जानते हैं इन पौधों के बारे में...

लेमन बाम

घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लेमन बाम का पौधा लगाना बेस्ट रहेगा। इसे उगाने के लिए आपको अच्छी क्वालिटी की मिट्टी की जरूरत होगी। साथ ही इसे नियमित तौर पर पानी देना होगा। आप इसका सलाद या चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं। इससे तनाव कम होने व अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। डायजेशन सिस्टम ठीक रहता है। इसके अलावा यह पौधा एक तरह का नैचुरल पेस्ट कन्ट्रोलर है जो घर में बीमारियां फैलाने वाले कीटाणुओं को दूर रखने में मदद करता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

थाइम

आप घर पर थाइम पौधा भी लगा सकती है। यह घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ आपकी सेहत को भी दुरुस्त रखेगा। आप इसे आसानी से गमले में उगा सकती है। बात सेहत की करें तो आप इसे खाने में मिलाकर खा सकती है। इससे कई तरह के बैक्टीरियल इन्फेक्शन और स्किन संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है। इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा भी कम रहता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

रोजमेरी

आप अपने किचन गार्डन में रोजेरी का प्लांट लगा सकती है। इससे आपके घर की खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी। आप इसके पौधे को स्टाइलिश पॉट में लगा सकती है। रोजमेरी आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी 6 आदि पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इससे एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। मगर इसे लगाने पर इस बात का ध्यान रखें कि इसपर सीधे धूप की रोशनी न पड़े।

PunjabKesari

PunjabKesari

मिन्ट

आप घर पर आसानी से मिन्ट यानि पुदीना उगा सकती है। आप इसे गमले में या किचन गार्डन की जमीन पर सीधा ही लगा सकती है। मगर आपको अच्छे से देखभाल करनी पड़ेगी नहीं तो यह सूख जाएगा। आप इसका चटनी, चाय, सलाद आदि में इस्तेमाल कर सकती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

ओरिगैनो

ओरिगैनो बच्चों को बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप इसे बाजार से खरीदने की जगह पर घर पर ही उगा सकती है। इस हर्ब की खूबशू से आपका घर पर महका रहेगा। साथ ही आप जब मर्जी बच्चों को ओरिगैनो से अलग-अलग डिशेज बनाकर खिला सकती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static