चिमनी से टाइल्स तक, किचन में जमी जिद्दी चिकनाई मिनटों में होगी साफ

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 04:27 PM (IST)

नारी डेस्क : किचन हर घर का एक जरूरी हिस्सा होता है और इसे साफ-सुथरा रखना भी उतना ही जरूरी है। लेकिन लगातार तेल की छीटें, मसाले और धुएं के कारण किचन की दीवार, टाइल्स और चिमनी पर जिद्दी चिकनाई जम जाती है। अक्सर लोग महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बावजूद मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता। वहीं, कुछ आसान घरेलू उपाय ऐसे हैं जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत के किचन की गंदगी मिनटों में साफ कर सकते हैं।

किचन की गंदगी क्यों होती है इतनी जिद्दी?

लगातार धुआं और तेल की छीटें चिपक जाती हैं
टाइल्स और स्लैब पर ग्रीस की परत बन जाती है
समय पर सफाई न करने से गंदगी और बढ़ जाती है
न सिर्फ किचन गंदा दिखता है, बल्कि यह अनहाइजीनिक भी लगता है।

PunjabKesari

सिरका और बेकिंग सोडा का जादू

गंदी जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कें
उसके ऊपर सिरका स्प्रे करें
5–10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि ग्रीस ढीली हो जाए
इसके बाद स्पंज या ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें
साफ पानी से पोंछ लें
इससे जिद्दी चिकनाई आसानी से हट जाती है और किचन चमकने लगता है।

यें भी पढ़ें : गर्मियों में इन 4 लोगों को नहीं खानी चाहिए दही, गलती से खा लिया तो हो सकता है नुकसान

गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड

एक बाउल में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ी डिशवॉश लिक्विड मिलाएं
कपड़ा या स्पंज को इस घोल में डुबोकर गंदी सतह पर साफ करें
यह तरीका चिकनाई को जल्दी घोल देता है और किचन को साफ-सुथरा बनाता है।

PunjabKesari

नींबू और नमक से डीप क्लीनिंग

नींबू में मौजूद एसिड और नमक की स्क्रबिंग पावर मिलकर जिद्दी ग्रीस को हटाती है
नींबू को आधा काटें, उस पर नमक लगाएं और सीधे टाइल्स या चिमनी पर रगड़ें।
कुछ देर बाद गीले कपड़े से साफ करें
इससे चिकनाई हटती है और किचन में ताजगी भरी खुशबू आती है।

बेकिंग सोडा पेस्ट से जमी परत साफ करें

बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं
इसे गंदी जगह पर लगाकर 10–15 मिनट के लिए छोड़ दें
इसके बाद ब्रश से रगड़कर गीले कपड़े से पोंछ लें
मोटी और पुरानी चिकनाई की परत भी आसानी से निकल जाती है।

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

टिप्स
किचन की सफाई नियमित रूप से करें
जमी गंदगी को दिन में एक बार हल्के तरीके से साफ करें
घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके महंगे केमिकल्स से बचें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static