Pitru Paksha: दान-पुण्य ही नहीं, पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए लगाएं ये पौधे

punjabkesari.in Wednesday, Sep 29, 2021 - 05:11 PM (IST)

भारत में व्रत, त्योहारों की तरह पितृपक्ष का भी विशेष महत्व है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान, तपर्ण, श्राद्ध आदि कार्य करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस दौरान कुछ पौधे लगाना भी शुभ होता है। मान्यता हैं कि इससे पितरों की आत्मा को शांति व उनका आशीर्वाद मिलता है। पितृदोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति का वास होता है। चलिए जानते हैं इन पौधों के बारे में...

पीपल

पीपल पौधे को पितर पक्ष में लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस पौधे को पितर पक्ष में लगाने व इसकी देखभाल करने से ये सैकड़ों वर्षों तक वृक्ष बनकर लोगों को अपनी छाया जाता है। इसमें भ​गवान ​विष्णु, अन्य देवी-देवताओं व पूर्वजों का वास माना जाता है। मान्यता है श्राद्ध की तिथि पर हमारे पितर घर आकर अन्न-जल ग्रहण करते हैं। फिर वापिस पीपल वृक्ष में लौट जाते हैं। ऐसे में इस दौरान इस पौधे को लगाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इससे घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।

PunjabKesari

बरगद

किसी सार्वजनिक जगह पर बरगद का पौधा लगाना भी शुभ होता है। मान्यता है कि बरगद पेड़ को माता सीता का आशीर्वाद है। ऐसे में इसे लगाने से जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही पितृदोष से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आप भी देवी-देवताओं व पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए इस पौधे को पितर पक्ष दौरान जरूर लगाएं। मान्यता है कि रोजाना बरगद पौधे पर जल चढ़ाने से यह सीधा पितरों तक पहुंचता है। इससे वे तृप्त हो जाते हैं।

शमी

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, शमी का पौधा भी बेहद शुभ होता है। इससे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन की समस्या दूर होकर पितृदोष से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि इस पौधे को पितर पक्ष दौरान लगाने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही न्याय के देवता शनिदेव की असीम कृपा मिलती है। ऐसे में जीवन सुख-समृद्धि व खुशियों से बीतता है।

तुलसी

तुलसी का पौधा घर पर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति का वास होता है। साथ ही इस पितृपक्ष पर घर या किसी धार्मिक जगह पर लगाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

PunjabKesari

ये पौधों को लगाने से भी पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

बेल, आम, कुशा, चिचड़ा, खैर, मदार, पलाश, जामुन के पौधे भी बेहद शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

ऐसे में आप पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए इन पौधों को भी लगा सकते हैं। इन्हें लगाने के बाद रोजाना इसे पानी देकर पौधों की देखभाल करें। ध्यान रखें कि ये पौधे सूखने ना पाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static