लंच में बनाकर खाएं Pineapple Raita, जानें मजेदार रेसिपी

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 05:32 PM (IST)

कुछ लोग लंच में दही या रायता जरुर खाते हैं लेकिन अगर सिंपल दही का स्वाद रोज-रोज लेकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार पाइनएप्पल रायता बनाकर खा सकते हैं। पाइनएप्पल ऐसा फ्रूट है जिससे बना रायता आपको एक अलग ही स्वाद देगा। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में।

सामग्री 

पाइनएप्पल - 40 ग्राम (उबला हुआ)
दही - 120 ग्राम
धनिया - 1 टेबलस्पून
अनार के दाने - 2 टेबलस्पून
जीरा पाउडर - 1/4 टेबलस्पून
काला नमक - 1/8  टेबलस्पून 
काली मिर्च - 1/4 टेबलस्पून
धनिया पाउडर - 1/4 टेबलस्पून

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले  एक कटोरी में दही डालें और उसे अच्छी तरह फेंट लें। 
2. फिर इसमें अनार के दाने डालें दें। 
3. अनार के दाने डालने के बाद इसमें उबला हुआ पाइनएप्पल और कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं। 
4. इसके बाद दही में काला नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर मिला दें। 
5. सारी चीजों को दही में अच्छी तरह से मिक्स करें। 
6. आपका टेस्टी पाइनएप्पल रायता बनकर तैयार है। 
7. लंच के तौर पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static