1-2 दिन में बंद हो जाते हैं Periods? नेचुरल फ्लो वापस लाने के लिए अपनाएं 3 आयुर्वेदिक उपाय

punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2025 - 04:19 PM (IST)

नारी डेस्क: पीरियड्स ऐसी स्थिति होती है, जिसमें महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स का सामान्य रूप से 4 से 5 दिन तक रहना माना जाता है, लेकिन कुछ महिलाओं के लिए यह अवधि 7 दिनों तक भी हो सकती है। यह पूरी तरह से सामान्य है, लेकिन अगर आपके पीरियड्स केवल 1 या 2 दिन तक सीमित रहते हैं, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपको किसी चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। पीरियड्स के दौरान कम ब्लड फ्लो की समस्या कई कारणों से हो सकती है, जैसे कि हार्मोनल बदलाव, मानसिक तनाव, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन, वजन में बदलाव, गर्भावस्था, और मेनोपॉज।

PunjabKesari

कई महिलाएं इन समस्याओं के दौरान आयुर्वेदिक उपचार अपनाने की सोचती हैं, ताकि वे दवाइयों का सेवन किए बिना आराम पा सकें। अगर आप डॉक्टर के पास जाने से पहले कुछ घरेलू उपाय अपनाना चाहती हैं, तो आयुर्वेद में ऐसी कुछ प्रभावी टिप्स हैं जिन्हें आप अपना सकती हैं। इन उपायों से आपको पीरियड्स के दौरान कम ब्लड फ्लो, पेट के दर्द, ऐंठन और शरीर के निचले हिस्से में हो रहे दर्द से राहत मिल सकती है।

डाइट से कुछ सामान्य फूड्स को बाहर करें

कई शोधो के अनुसार, यदि आप पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड्स, और तेल-मसाले वाले खाने से दूरी बनानी चाहिए। इसके साथ ही पैकेट बंद फूड्स भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। हालांकि यह टिप्स आयुर्वेदिक नहीं लग सकतीं, लेकिन इनके लाभ बेजोड़ हैं। इसके अलावा, आपको मैदा और गेहूं-चावल का सेवन भी कम या पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। पीरियड्स के दौरान अच्छे स्वास्थ्य के लिए सिर्फ एक बार ही दिन में अनाज का सेवन करना चाहिए। इसके स्थान पर आप फल और सब्जियां ज्यादा खा सकती हैं, जो शरीर को पर्याप्त पोषण देते हैं और पीरियड्स के दौरान आपकी स्थिति को बेहतर बनाते हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़े: प्रेगनेंसी के पहले 3 महीने ना खाएं ये 7 चीजें, शिशु को देती है नुकसान

मेथी दाने का सेवन करें

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत पाने के लिए मेथी दाने का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। इसके लिए आपको रातभर 1 छोटा चम्मच मेथी दाने पानी में भिगोकर रखना चाहिए। फिर सुबह इसे खाली पेट खा सकती हैं। मेथी दाने का सेवन हार्मोनल संतुलन को सुधारने और ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद करता है। यह पेट में जलन और ऐंठन की समस्याओं से भी राहत मिल सकता है। मेथी दानों का नियमित सेवन आपके पीरियड्स को आसान बना सकता है और आप आसानी से पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी से निजात पा सकती हैं।

PunjabKesari

अशोक की छाल का सेवन करें

अशोक की छाल का उपयोग भी पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में एक प्रभावी उपाय हो सकता है। शोधो के अनुसार, अशोक की छाल महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके लिए आपको अशोक की छाल के 1/4 टुकड़े को पानी में उबालकर दिन में 1-2 बार इसका सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत मिल सकती है। अशोक की छाल में अनेक औषधीय गुण होते हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इसके सेवन से न केवल पीरियड्स के दर्द में आराम मिलता है, बल्कि यह वाइट डिस्चार्ज (ल्यूकोरिया) की समस्या को भी ठीक कर सकता है। साथ ही, यह त्वचा को भी फायदा पहुंचाता है और डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है।

PunjabKesari

इन उपायों को अपनाने से आपको पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत मिल सकती है, लेकिन अगर इन उपायों के बावजूद आपको कोई फायदा नहीं होता, तो आपको एक चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। 

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static