रेप केस: सदमे में एक्टर पर्ल वी पुरी, दोस्त बोलीं- सच सबके सामने आएगा

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 06:21 PM (IST)

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को बीते कुछ दिनों पहले नाबालिगा से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद एक्टर को पुलिस में हिरासत में 14 दिनों के लिए भेजा गया था। हालांकि अब एक्टर को जमानत मिल गई है। वहीं पर्ल वी पुरी पर रेप का आरोप लगने के बाद टीवी इंडस्ट्री के कुछ स्टार्स आरोपों को गलत बता रहे हैं तो वहीं कुछ नाबालिगा को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्टर की दोस्त रश्मि आर्या ने पर्ल वी पुरी का हाल बताया है। 

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मि आर्या ने बताया कि पर्ल निर्दोष है। पर्ल एक ईमानदार लड़का है। वह जबसे जमानत पर वापिस लौटा है सदमे में है। रश्मि कहती हैं कि वो उनकी करीबी दोस्त है इसलिए उन्हें पता है कि पर्ल निर्दोष है। रश्मि का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्हें उम्मीद है कि सच सबके सामने आएगा। 

PunjabKesari

रश्मि आगे कहती हैं, 'हम सब चाहते हैं कि पर्ल और उनकी मां ठीक रहे। हम इससे ज्यादा और कुछ नहीं कह सकते। सच जल्द ही सबके सामने आएगा ये मेरी गारंटी है। हम ज्यादा डिटेल नहीं बता सकते। हमें न्याय चाहिए। सच का एक बड़ा हिस्सा बाहर आ चुका है और जो नहीं आया वो भी जल्द सबके सामने आ जाएगा।' 

PunjabKesari

बता दें पर्ल वी पुरी को 4 जून को पुलिस ने नाबालिगा से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस में यह शिकायत लड़की के पिता ने दर्ज करवाई थी। जिसके बाद एक्टर को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि पीड़िता की मां का कहना था कि एक्टर निर्दोष है। उसे उनके पति द्वारा की गई साजिश में फंसाया गया है। वहीं मां के बाद पीड़िता की पिता ने बताया था कि बच्ची ने आरोपी का खुलासा उसके ऑनस्क्रीन नाम रघबीर से किया था। जब पीड़ित बच्ची को पर्ल वी पुरी की तस्वीर दिखाई गई तो पीड़िता ने कंफर्म किया किया कि यह वही है जिसने उसका शोषण किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static