पायल मलिक ने दिखाया कान्हा जी का टैटू, लिखा ऐसा कैप्शन कि बढ़ सकता है विवाद

punjabkesari.in Sunday, Jul 27, 2025 - 04:36 PM (IST)

 नारी डेस्क: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम और यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने हाथ पर भगवान श्रीकृष्ण (कान्हा जी) का टैटू दिखा रही हैं। इसके साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा है, जिससे सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो सकता है।

काली मां के रूप में वीडियो बना कर हो चुकी हैं ट्रोल

कुछ दिन पहले पायल ने अपनी बेटी तुबा के लिए मां काली का रूप धारण कर एक वीडियो बनाया था। लेकिन यह वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया। यूजर्स ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया और पायल को जमकर ट्रोल किया। बाद में पायल ने माफी मांगी और इस मामले में कानूनी कार्रवाई का भी सामना किया।

अब सोशल मीडिया पर दिखाई भगवान कृष्ण का टैटू

इस विवाद के कुछ दिन बाद ही पायल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने हाथ पर बना बाल रूप वाले कान्हा जी का टैटू दिखा रही हैं। साथ ही, उनके हाथ पर एक और टैटू है, जिसमें उनकी सौतन कृतिका का नाम लिखा हुआ है। इस वीडियो के साथ पायल ने लिखा "अब क्या खुद को हिंदू साबित करने के लिए मरना पड़ेगा?" उनका ये बयान सोशल मीडिया पर फिर से बहस छेड़ सकता है।

धर्म को लेकर ट्रोलिंग से परेशान हैं पायल पायल का कहना है कि लोग अब उनके धर्म पर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें हिंदू मानने से इनकार कर रहे हैं। पायल ने यह वीडियो ऐसे समय पर शेयर किया है, जब वह पहले ही मानसिक तनाव और ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।

अस्पताल तक पहुंचीं पायल इस विवाद का इतना असर पड़ा कि कुछ दिन पहले पायल की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनके पति अरमान मलिक ने भी अपने शरीर पर बने भगवान शिव के टैटू को दिखाते हुए कहा था कि वे भी भगवान में आस्था रखते हैं।

पायल मलिक का यह नया वीडियो और बयान उनकी ट्रोलिंग को रोकने की कोशिश है, लेकिन इसका असर उल्टा भी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर ऐसे विषयों पर प्रतिक्रिया काफी तेज होती है, इसलिए विवाद और भी गहरा सकता है।
  

  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static