जल्द ही भारत के इन शहरों में खुलने वाला है पेरिस का फेमस Galeries Lafayette

punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2023 - 04:37 PM (IST)

विदेश की सुंदरता और बड़ी-बड़ी इमारतें फैंस को काफी आकर्षित करती हैं। वहीं पेरिस भी अपनी खूबसूरती के लिए पूरे भारत में प्रचलित है। खूबसूरत गैलरी से लेकर शानदार आर्ट्स, नोव्यू कपोला, बुलेवार्ड हौसमैन यहां पर सब चीजें देखने लायक हैं। इसके अलावा पेरिस का गैलरीज लाफयेट भी देखने लायक है। अब पेरिस का यह गैलरीज लाफेयट भारत में खुलने वाला है। वहीं अगर आप सोच रहे हैं कि रिलायंस ग्रूप इसे भारत में ला रहा है तो आप गलत हैं। भारत में इसे आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड(ABFR) के द्वारा लाया जा रहा है। आदित्य बिरला कंपनी लग्जरी डिपार्टमेंट स्टोर और डेडिकेटेड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म खोलेगी। मुंबई, दिल्ली में खोले जा रहे इन स्टोर्स में 200 से ज्यादा लग्जरी और डिजाइनर ब्रांड्स मिलेंगे। 

PunjabKesari

मुंबई में खुलेगा स्टोर 

गैलरीज लाफयेट के यह स्टोर मुंबई में भी खुलेगा। 90,000 वर्ग फुट क्षेत्र में आदित्य बिरला की कंपनी का यह स्टोर खुलेगा। हाई एंड शॉपिंग सेंटर 2024 में जनता के लिए खुलेगा। इस स्टोर को अपमार्केट स्टोर के जैसे डिजाइन किया जा रहा है। इसके अलावा जिनके पास वैश्विक वास्तुकला भी इस स्टोर में देखने को मिलेगी। 

PunjabKesari

दिल्ली में भी खुलेगा स्टोर

दिल्ली में कई सारे बड़े-बड़े स्टोर हैं ऐसे में लाफयेट का शॉपिंग हब यहां पर और भी कई सारे मौके खोलेगा। डीएलफ एम्पोरियो देश का सबसे बड़ा लक्जरी मॉल है वहीं पेरिस का यह स्टोर 65,000 फीट में बनने की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली में लाफयेट का यह स्टोर 2023 तक बनेगा। 

PunjabKesari

और भी कई देशों में हैं लॉफयेट के स्टोर्स 

गैलरीज लाफयेट का स्टोर भारत में खुलने से यह पता चल सकता है कि वैश्विक लग्जरी बाजारों में भारत भी काफी प्रचलित है। इसके अलावा गैलरीज लाफयेट 125 साल से फैशन के क्षेत्र में एक्टिव है। फ्रांस सहित कई देशों में इसके लगभग 65 स्टोर्स हैं। कंपनी ने बताया कि अपनी अंतराष्ट्रीय पहुंच का विस्तार भारत जैसे फेमस मशहूर में लाने पर हम सब गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 2025 तक कंपनी विदेशों में भी 20 से ज्यादा स्टोर खोलने वाली है।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static