Priyanka के भाई की शादी में Parineeti की गैरमौजूदगी, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट – ''उन लोगों को चुनें
punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2025 - 12:28 PM (IST)
नारी डेस्क: प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए भारत आई हैं। इस दौरान उनके घर में शादी का माहौल है और हल्दी, मेहंदी, माता की चौकी जैसे फंक्शन हो रहे हैं। इन फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका की कजिन मन्नारा चोपड़ा शादी से पहले के इन फंक्शन्स में दिखाई दे रही हैं, लेकिन परिणीति चोपड़ा कहीं नहीं दिख रही हैं। फैंस इस बात को लेकर हैरान हैं और कुछ बातें समझ नहीं पा रहे।
परिणीति चोपड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट
परिणीति चोपड़ा, जो इस समय शूटिंग में व्यस्त हैं, ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा - "हम वास्तव में उधार के समय पर हैं। उन लोगों को चुनें जो आपको चुनते हैं, और बाकी सबको जाने दें।" इस पोस्ट के बाद फैंस को लगा कि कुछ तो गड़बड़ है, और शायद परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।
शादी में क्यों नहीं आईं परिणीति?
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं और अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के फंक्शन्स में शामिल हो रही हैं। हल्दी, मेहंदी, और माता की चौकी जैसे कार्यक्रमों में पूरा परिवार साथ नजर आया, लेकिन परिणीति कहीं नहीं दिखीं। हालांकि, उनके माता-पिता इन खुशियों में साथ नजर आए। इससे फैंस को यह महसूस हुआ कि परिणीति शादी के कार्यक्रमों में क्यों नहीं आईं।कुछ फैंस का मानना है कि परिणीति अपने नए प्रोजेक्ट्स के कारण शादी के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाईं। वह सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म के सेट से लगातार अपडेट्स दे रही हैं, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शूटिंग में व्यस्त हैं।
क्या बहनों के बीच कुछ खटपट है?
कुछ फैंस यह भी कह रहे हैं कि शायद प्रियंका और परिणीति के बीच कुछ अनबन हो सकती है। यह कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि प्रियंका भी परिणीति की शादी में शामिल नहीं हुई थीं। ऐसे में कुछ लोग यह सोच रहे हैं कि शायद दोनों बहनों के रिश्ते में कुछ न कुछ समस्या हो सकती है।
इस शादी में प्रियंका के पति, सिंगर और एक्टर निक जोनास भी नजर नहीं आए। हालांकि, प्रियंका अपने ससुराल वालों, केविन सीनियर और डेनिस जोनास के साथ समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने पारंपरिक कपड़े पहने और शादी में शानदार एंट्री की।
आपको बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा की एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से अगस्त 2024 में सगाई के बाद हुआ। इस पारिवारिक कार्यक्रम में करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए. परिणीति का पोस्ट, हालांकि, नेटिजन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।