हर समय स्क्रीन पर Busy रहते हैं बच्चे तो Parents इन ट्रिक्स के साथ निकालें समस्या का हल

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 12:25 PM (IST)

कोरोना के कारण बच्चों को फोन पर फोकस बढ़ गया है। मोबाइल, टीवी ज्यादातर बच्चे इन्हीं चीजों पर अपना समय बर्बाद करते हैं। ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चे की सेहत पर भी प्रभाव डालता है। इससे बच्चों की सेहत और दिमाग दोनों चीजों बहुत ही ज्यादा प्रभावित होती हैं। खासकर बच्चों की सेहत और उनके दिमाग विकास पर फोन का ज्यादा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में पेरेंट्स बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान रहते हैं। अगर आपके बच्चे भी ज्यादातर समय स्क्रीन पर बर्बाद करते हैं तो आप इन तरीकों से उन्हें स्क्रीन से दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

एक समय तय करें 

आप बच्चे के फोन देखने का एक समय निर्धारित करें, इसी समय के अनुसार, आप बच्चों को फोन दें। इस समय के बाद भी यदि बच्चा टीवी देखता है तो आप उसे बंद करवा दें। 

PunjabKesari

घर में बना दें टेक्नोलॉजी फ्री जोन 

आप अपने घर के किसी कोने को टेक्नोलॉजी फ्री जोन घोषित कर सकते हैं। इन सब चीजों को बजाए आप बच्चे को खेल और शारीरिक गतिविधियों करवा सकते हैं। टेक्नोलॉजी फ्री जोन में आप बच्चे के साथ कुछ समय बिता सकते हैं।  

पैरेंटल कंट्रोल रखें 

आप फोन पर पैरेंट्ल कंट्रोल जैसे फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ताकि आपका बच्चा सिर्फ अच्छी और लाभदायक चीजें ही देख पाए। कुछ तरह का कंटेट देखने के लिए आप बच्चे को रोक सकते हैं। आप बच्चे को सिर्फ लाभदायक और ऐसी चीजें फोन पर दिखाएं जो उनके लिए फायदेमंद हो। 

PunjabKesari

समझाएं कारण 

यदि आप बच्चे से फोन छिनते हैं तो वह नाराज भी हो सकते हैं। ऐसे में आप बच्चे को फोन क्यों नहीं दे रहे । इस चीज का कारण जरुर बताएं। बच्चे को फोन से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएं। ज्यादा स्क्रीन टाइम का असर बच्चे की आंखों, दिमाग और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। 

किसी और एक्टिविटीज में लगाएं मन 

आप बच्चे को स्क्रीन से दूर रखने के लिए उनका ध्यान किसी और चीज में लगा सकते हैं। आप उन्हें पेट के साथ खेलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं इसके अलावा आप बच्चों को उनका पसंदीदा म्यूजिक सुना सकते हैं।एक्स्ट्रा करिक्यूलर एक्टिविटीज में भी आप बच्चे को व्यस्त कर सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static