बच्चे को डालना चाहते हैं व्यायाम की आदत तो Parents अपनाएं ये तरीके

punjabkesari.in Tuesday, Sep 06, 2022 - 04:09 PM (IST)

बदलते समय के साथ माता-पिता भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हो रहे हैं। बच्चों की कैसी डाइट होनी चाहिए. उनकी दिनचर्या में कौन सी चीजें शामिल होनी चाहिए, इन बातों का पैरेंट्स पूरा ध्यान रखते हैं। लेकिन बच्चे अपनी सेहत को अक्सर नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में माता-पिता उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं। एक्सरसाइज और योग में भी बच्चे ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाते। लेकिन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए व्यायाम बहुत ही आवश्यक है। यदि आपके बच्चे भी व्यायाम नहीं करते तो आप उन्हें कुछ टिप्स अपनाकर व्यायाम की आदत डाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

बच्चों के लिए क्यों जरुरी है एक्सरसाइज?

. एक्सरसाइज करने से बच्चों का शरीर फिट रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। 
. यदि बच्चे रुटीन में व्यायाम करते हैं तो मोटापे, डायबिटीज और थायराइड जैसी समस्याओं से भी बचे ही रहते हैं। 
. एक्सरसाइज से बच्चे के शरीर में लचीलापन और फुर्ती रहती है। 

PunjabKesari

. कसरत से बच्चों के शरीर का रक्त संचार भी अच्छा होता है। 
. बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास भी तेजी से होता है। 

चुनें बच्चों की मनपसंद एक्टिविटी 

एक्सरसाइज में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए आप उनके मनपसंद व्यायाम बच्चों को करवा सकते हैं। आप खेल-खेल में उन्हें व्यायाम की आदत डाल सकते हैं। जैसे अगर बच्चों को साइकिलिंग का शौक है तो आप उन्हें साइकिल चलाने के लिए कह सकते हैं। इसके अलावा रनिंग, रस्सी कूदना और बॉस्केटबॉल जैसी एक्टिविटीज भी बच्चों को सिखा सकते हैं। 

शुरुआत में थोड़ी करवाएं एक्सरसाइज

शुरुआत में जब भी आप बच्चों को एक्सरसाइज की आदत डाल रहे हैं तो उन्हें सिर्फ 10-15 मिनट के लिए ही एक्सरसाइज करवाएं। एक्सरसाइज से पहले आप उन्हें मेडिटेशन और वॉर्मअप करवाएं। वॉमअप के बाद आप सबसे पहले उन्हें उनकी मनपसंदीदा खेल खेलने को कह सकते हैं। इसके बाद कसरत के साथ उन्हें गेम दोहराने के लिए कहें। 

बच्चों को करें प्रेरित 

बच्चे थोड़ी सी तारीफ में भी खुश हो जाते हैं। शुरुआत में जब भी आप उन्हें कसरत करवाएं तो उन्हें प्रेरित करें। आप बच्चों को कसरत करने के फायदे बता सकते हैं। बच्चे में किसी भी चीज को जीतने का जज्बा भरें। इसके लिए आप उनके साथ खुद भी कसरत कर सकते हैं। यदि आप बच्चे के साथ कसरत करेंगे तो इससे वह कसरत के फायदे समझ पाएंगे। उनकी दिलचस्पी एक्सरसाइज में बढ़ाने के लिए आप उनके साथ कॉम्पिटिशन भी रख सकते हैं। कॉम्पिटिशन में जीतने पर आप उन्हें इनाम दे सकते हैं। 

PunjabKesari

करवाएं ये एक्सरसाइज 

 जब भी आप शुरुआत में बच्चों को एक्सरसाइज करवा रहे हैं तो उन्हें पुशअप्स करवाएं। इसके अलावा आप उन्हें एरोबिक एक्सरसाइज करवा सकते हैं। स्ट्रेचिंग, डांस करना, टहलना, दौड़ना और साइकिल चलाने जैसी एक्टिविटीज भी आप बच्चों को करवा सकते हैं। 

नियमित तौर से खिलवाएं आउटडोर गेम्स 

हर दिन आप बच्चों को एक घंटे के लिए आउटडोर गेम्स खिलाने के लिए भी प्रेरित करें। आउटडोर एक्टिविटीज के साथ आपका बच्चा फिट और एकदम हैल्दी रहेगा। इसके अलावा बच्चे की मांसपेशियां भी आउटडोर गेम्स के साथ मजबूत होती है। इससे उनके शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई भी अच्छे से होगी। आप बच्चों को घर पर भी ऐसी चीजें लाकर दे सकते हैं, जिनसे वह कसरत कर सकें। आप उन्हें फुटबॉल, स्केट्स, बॉस्केटबॉल, स्किपिंग रोप, साइकिल, बैडमिटंन जैसी गेम्स भी खिलवा सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static