मैंने ससुराल से नहीं लिया एक भी पैसा,  दहेज के खिलाफ सभी लड़के उठाएं आवाज: पंकज त्रिपाठी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 10:30 AM (IST)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी  फैंस के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी है। हर कोई उनकी  सादगी और आदाकारी का दीवाना है। हाल ही में पंकज और उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने सामाजिक मुद्दों को लेकर खुलकर बात की। उन दोनों ने दहेज प्रथा पर भी अपनी राय रखी। दहेज लेना या देना अपराध की श्रेणी में आ गया है, लेकिन यह आज भी भारतीय विवाह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

PunjabKesari
शादी में पहना धोती कुर्ता 

त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने जीवन के शुरुआती दिनों में ही तय कर लिया था कि वह अपनी पत्नी के परिवार से दहेज के रूप में एक पैसा भी नहीं लेंगे। दिग्गज अभिनेता ने बताया कि मैंने अपने ससुर से कहा था कि मैं उनसे एक पैसा भी नहीं लूंगा। ससुराल वालों ने  मेरे लिए एक थ्री-पीस सूट सिलवाया, जिसे पहनने से भी मैंने इंकार कर दिया।  हमें दूल्हे के लिए एक शानदार पोशाक की आवश्यकता क्यों है? पंकज ने बताया कि उन्होंने शादी के दिन धोती कुर्ता पहना था। 

PunjabKesari
सामाजिक बुराई को मिटाना जरूरी

त्रिपाठी ने कहा कि बिहार में  कुछ समय पहले तक दहेज ने समाज को इतना त्रस्त कर दिया था कि दूल्हे लगभग नीलाम हो गए थे।  उन्होंने अपने गांव में कभी लोगों को बिना दहेज के शादी करते नहीं देखा।  ​हालांकि अब चीजें बदल रही हैं। इस सामाजिक बुराई को मिटाने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। लोग अब प्रगतिशील हो गए हैं। पंकज का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि मैं कम से कम एक युवक को दहेज के लिए मना करने के लिए प्रभावित कर सकता हूं। लड़कों कको आगे आकर इस प्रथा का विरोध करना चाहिए।

PunjabKesari

बेटियों के लिए पिता का साथ होना  बहुत जरूरी

पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि बेटियों के लिए पिता का साथ होना  बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि बरेली की बर्फी और गुंजन सक्सेना के बाद कई लड़कियों ने उनसे कहा कि हर किसी के पास ऐसा पिता होना चाहिए।  एक इंटरव्यू में त्रिपाठी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया था कि कैसे वो जब भी हर जगह काम मांगने जाते थे, तो 'ईश्वर जी' का नाम लेकर लोगों से मिला करते थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static