गर्मी में पलक तिवारी के स्टाइल से बनाएं अपना लुक सबसे खास और कूल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 18, 2025 - 03:19 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मी का मौसम आते ही कपड़ों को लेकर दिक्कत होने लगती है। उमस और तेज धूप में आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े पहनना एक बड़ा चैलेंज हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी फैशन के साथ कंफर्ट चाहते हैं तो टीवी और फिल्म जगत की स्टार पलक तिवारी के स्टाइल से प्रेरणा ले सकती हैं। पलक ने हमेशा ही अपने फैशन सेंस से सबका दिल जीता है। उनके कुछ खास आउटफिट्स इस गर्मी में आपकी मदद कर सकते हैं ताकि आप दिखें स्टाइलिश और महसूस करें ठंडक।

एथनिक लुक के लिए मिंट ग्रीन नेट साड़ी

अगर आपको कहीं शादी या हल्दी-मेहंदी जैसे फंक्शन में जाना हो और एथनिक लुक चाहिए हो, तो पलक तिवारी की मिंट ग्रीन नेट साड़ी से आइडिया लें। यह साड़ी गर्मी में भी आपको आरामदायक बनाएगी और आपका लुक फ्रेश लगेगा। नेट साड़ी की वजह से हल्का महसूस होता है और रंग भी कूलनेस देता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

स्ट्रैपी ड्रेस में लगाएं स्टाइल की चमक

पलक ने टरकॉइश ब्लू रंग की स्ट्रैपी ड्रेस पहनी है, जिसमें हैवी ट्रॉपिकल प्रिंट है। इस ड्रेस को उन्होंने लाइट मेकअप और पोल्की झुमकों के साथ मैच किया है। उनके सिंपल लेकिन स्टाइलिश बाल भी इस लुक को परफेक्ट बनाते हैं। यह ड्रेस गर्मी में बहुत आरामदायक और खूबसूरत लगती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

क्रॉप टॉप और प्रिंटेड लॉन्ग स्कर्ट का कम्फर्टेबल कॉम्बिनेशन

अगर आप किसी खास मौके पर स्टाइल के साथ आरामदायक कपड़े पहनना चाहती हैं तो पलक का यह कॉम्बिनेशन ट्राई करें। क्रॉप टॉप मॉडर्न और कूल लुक देता है जबकि प्रिंटेड लॉन्ग स्कर्ट आपको पारंपरिक और सिंपल दोनों अंदाज में दिखाएगी। यह सेट गर्मी में भी आराम देगा और आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

ये भी पढ़ें: उदय कोटक के बेटे जय की रॉयल वेडिंग: मिस इंडिया अदिति बनीं लाल लहंगे में शाही दुल्हन

प्रिंटेड शरारा से पाएं यूनिक और कंफर्टेबल लुक

गर्मी में हल्के और आरामदायक कपड़े पहनना सबसे ज़रूरी होता है। पलक के प्रिंटेड कॉटन शरारा को पहनकर आप आराम और स्टाइल दोनों पा सकती हैं। कॉटन की वजह से आपको ठंडक महसूस होगी और प्रिंटेड डिज़ाइन से आपका लुक भी खास लगेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

कॉटन की स्ट्रैपी मिडी ड्रेस

चिलचिलाती गर्मी में कपड़ों का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन पलक तिवारी की कॉटन स्ट्रैपी मिडी ड्रेस इस समस्या का आसान हल है। यह ड्रेस न केवल आरामदायक है, बल्कि इसकी सिंपल डिज़ाइन आपको फ्रेश और कूल बनाए रखेगी। पलक का यह मिनिमलिस्टिक लुक आप भी आसानी से अपना सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

गर्मी के मौसम में आराम और स्टाइल दोनों मिलना जरूरी है, और पलक तिवारी के ये आउटफिट्स आपको दोनों देंगे। चाहे आपको पारंपरिक लुक चाहिए या मॉडर्न, पलक के स्टाइल से सीखकर आप अपने वार्डरोब में कुछ ऐसे खास कपड़े जरूर जोड़ें। इससे न सिर्फ आपका लुक स्टाइलिश रहेगा, बल्कि आप गर्मी में भी ताजगी महसूस करेंगी।

तो इस समर अपने फैशन सेंस को पलक तिवारी से इंस्पायर करें और बनाएं हर लुक को हॉट और कंफर्टेबल!

  

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static