सर्दी-जुकाम की छुट्टी करेगा प्याज, बड़े कमाल का है ये देसी नुस्खा

punjabkesari.in Monday, Dec 31, 2018 - 05:26 PM (IST)

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम, फ्लू, कफ जैसी समस्याएं हर किसी को होती है। जिसके कारण कई प्राॅब्लम्स का सामना करना पढ़ता है और यह आसानी से जाता भी नही। ऐसे में घरेलू टिप्स की मदद से इन प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल प्याज में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो सूजन को दूर कर के छाती में जमे हुए कफ को साफ करते हैं। आइए जानते हैं प्याज को इस्तेमाल करने का सही तरीका।

 

क्यों है प्याज फायदेमंद?

प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण सर्दी-जुकाम के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें क्वरसेटिन पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। यह फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। लाल प्याज सबसे ज्यादा असरदार होता है।

PunjabKesari, onion

रोजाना खाएं सलाद में प्याज

सर्दियों के मौसम में अगर आप बार-बार सर्दी-जुकाम और नाक बहने से परेशान हैं तो प्याज व लहसुन को अपने रोज के आहार में शामिल करना ना भूलें। यह आपके स्वास्थय के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे ना केवल सब्जी में बल्कि सलाद में भी शामिल करें।

PunjabKesari

औषधि बनाने का तरीका

1. सबसे पहले लाल रंग की एक प्याज को छीलकर इसे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे अच्छे से शहद में डुबोएं और रात भर के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें।

 

2. सुबह इसे फ्रिज से निकाल कर आधे घंटे के लिए साइड में रख दें। फिर प्याज का तापमान सामान्य होने पर इसे खा लें।

 

इसके इस्तेमाल से आपको सर्दी-जुकाम से राहत मिलेगी और नाक बहनी भी बंद हो जाएगी।

PunjabKesari

नुस्खे में रखें सावधानी

कटे हुए प्याज को कभी भी खुला छोड़ने की भूल ना करें क्योंकि इस पर बहुत तेजी से बैक्टीरिया जमने लगते हैं। पहले से कटे हुए प्याज का इस्तेमाल ना करें। यह औषधि बनाने के लिए प्याज काटने के साथ ही इसे ढक कर रेफ्रिजरेटर में रख दें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static