सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानें अलग-अलग कैरेट के ताज़ा रेट
punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 06:10 PM (IST)
नारी डेस्क : बुधवार को तेजी के बाद गुरुवार को सोने और चांदी के दाम एक बार फिर फिसल गए। MCX और इंडियन बुलियन मार्केट दोनों में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे घरेलू बाजार में नई हलचल देखने को मिली।
MCX पर आज के ताज़ा दाम
सोना: ₹1,22,670 प्रति 10 ग्राम: ₹380 की गिरावट
चांदी: ₹1,54,800 प्रति किलो: ₹230 की गिरावट
सर्राफा बाजार में यह गिरावट और भी अधिक रही, जिससे रिटेल खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है।
यें भी पढ़ें : महिला ने गुर्दा दान कर बचाई Boss की जान, धन्यवाद के बदले मिला...
कैरट के हिसाब से सोने की कीमतें
24 कैरेट सोना: ₹1,22,881 प्रति 10 ग्राम: (लगभग ₹1,000 सस्ता)
23 कैरेट सोना: ₹1,22,389 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,12,559 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹92,161 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,55,840 प्रति किलो: (₹2,280 की भारी गिरावट)
रिकॉर्ड हाई से कितनी गिर चुकी हैं कीमतें?
सोना: अक्टूबर में ₹1,32,000 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई छुआ था। अब लगभग ₹10,000 सस्ता
चांदी: अक्टूबर में चांदी ₹1,70,000 प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर थी। अब करीब ₹15,000 कम
यें भी पढ़ें : क्या पक्षियों को पिंजरे में रखना हराम है? कुरान और हदीस में छिपा बड़ा सवाल!
क्या अभी सोना-चांदी खरीदना सही रहेगा?
शादी और त्योहारों के सीजन को देखते हुए सोने–चांदी की मांग में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि आम खरीदार अभी खरीदारी कर सकते हैं, क्योंकि कीमतें हाल के रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुकी हैं। निवेश करने वालों के लिए सलाह है कि Gold–Silver ETFs में धीरे-धीरे (SIP तरीके से) निवेश करना बेहतर रहता है। इससे अगर कीमतें थोड़ी और गिरती हैं तो नुकसान सीमित रहेगा और लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

