पलकों को घनी बनाने के लिए लगाएं ये तेल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2017 - 08:29 PM (IST)

पलकें बढ़ाने के उपाय :  खूबसूरत आंखें चेहरे की पर्सनैलिटी को बढ़ाती है। वहीं, घनी पलकें आपकी खूबसूरत आंखों का अहम हिस्सा है। सभी लड़कियों की पलकें घनी नहीं होती इसलिए कुछ लड़कियां नकली पलकों का इस्तेमाल भी करती हैं। अगर आप भी घनी पलकें पाना चाहती है तो नैचुरल तरीके को अपनाएं। तेल का इस्तेमाल करके भी पलकें घनी होती है। आज हम आपको कुछ तेल बताने जा रहे है जिसका इस्तेमाल करने से पलकें घनी होगी। तेल लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह आंखों में न जाए।

1. नारियल तेल
नारियल तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन्स पलकों को घना बनाने में मददगार है। रात को सोने से पहले नारियल तेल को कॉटन से अपनी पलकों पर लगाएं। रातभर लगा रहने दें और सुबह उठकर धो लें।

2. तिल तेल
तिल के तेल में विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रात को तेल पलकों पर लगाकर सोएं। इससे पलकें मजबूत और घनी होगी।

3. ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल पलकों को घना बनाने में बहुत मददगार है। रात को सोने से पहले इसे पलकों पर लगाएं। सुबह उठकर धो लें। 

4. बादाम तेल
रात को सोने से पहले बादाम तेल को पलकों पर लगाएं। सुबह उठकर धो ले। इसमें विटामिन पाया जाता है जिससे पलकें घनी और मजबूत होती। कुछ हफ्ते लगातार एेसा करें।

Punjab Kesari

Related News

इस तेल में बनाया खाना सबसे बेस्ट, जानिए 5 खराब Cooking Oil जो दिल के लिए खतरा

बाल धोने से पहले या बाद में तेल कब लगाना चाहिए? जानें सही तरीका

ग्लो के साथ दाग-धब्बे भी गायब कर देता है ये तेल, 1 बार लगाने से ही दिखेगा चहरे पर फर्क

Aditi-Sonakshi ने मेहंदी की जगह लगाया आलता, जानिए हिंदू ट्रडीशन में ये लगाना क्यों जरूरी?

स्किन और बालों की होगी हर प्रकार की समस्या दूर, बस नारियल तेल में मिला ले फिटकरी

डिनर में दाल के साथ खाएं कुरकुरे करेला चिप्स, बनाने में लगेंगे सिर्फ 15 मिनट, जानिए रेसिपी

राधा अष्टमी पर जरूर लगाएं खीर का भोग, जानिए यहां खीर बनाने की सरल रेसिपी

​मानसून में स्वर्ग बन जाता है गुजरात का ये हिल स्टेशन, इसके आगे कश्मीर की वादियां भी लगती हैं फेल

इस बार  Bigg Boss के घर में लगेगा बोल्डनेस का तड़का,  पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनीं ये बेहद हॉट एक्ट्रेस

रसोई गैस की बचत के लिए अपनाएं दादी-नानी के ये नुस्खे,  खाना भी बनेगा जल्दी और स्वादिष्ट