आपकी 4 गलतियों के चलते ही तो बाहर आ जाती है तोंद

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 01:13 PM (IST)

वजन बढ़ना आज बहुत ही गंभीर समस्या बन गया है। आज के समय में बहुत से लोग मोटापे के शिकार हैं। बढ़ते वजन के कारण शरीर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने लगता है। इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ती है, जिसके कारण दिल संबंधी रोग लगने का खतरा बढ़ता है। वजन बढ़ने का मुख्य कारण हमारा गलत और अनियमित खानपान होता है। इसके अलावा जो लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं,। उन्हें वजन बढ़ने की परेशानी होती है। इससे बचने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों को बदलना होगा। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि जल्दी-जल्दी खाने से मोटापा कैसे बढ़ता है? साथ ही इसे रोकने के उपाय...

जल्दी खाने से कैसे बढ़ता है वजन?

एक अध्ययन के मुताबिक, तेज भोजन खाने वाले लोगों को हर 2 घंटे में भूख लग जाती है। इससे शरीर में गैर जरूरी कैलोरी और पोषण नहीं मिल पाती है। ऐसे में शरीर में अधिक मात्रा में चर्बी जमा हो जाती है, जो मोटापे का कारण बनता है। इसलिए वेट बढ़ने से रोकने के लिए खाने को धीरे-धीरे चबा कर ही खाएं। इससे खाना आसानी से पचता है और वजन कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है। 

नाश्ता न करना

सुबह के समय नाश्ता करना शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। इससे शरीर में दिनभर एनर्जी रहती है। साथ में काम करने की क्षमता बढ़ती है। मगर बहुत से लोग वजन को घटाने के चक्कर में नाश्ता स्किप करना सही समझते हैं। मगर ऐसा करना गलत होता है। असल में सुबह नाश्ता न करने व्यक्ति को बार-बार भूख लगती है। इसतरह वह जरूरत से ज्यादा खाता है। ऐसे में लोग अधिक फैट और कैलोरीज खाने लगते है, जो वजन बढ़ने का कारण बनता है। साथ ही दिनभर थकान फील होती है। 

nari,PunjabKesari

वर्कआउट ना करना

रोजाना एक्सरसाइज या योगा न करने से भी वजन बढ़ता है। अगर आप वर्कआउट नहीं करते है तो आपकी पेट, जांघ और कमर के आसपास के हिस्सों पर चर्बी तेजी से जमने लगती है। ऐसे में वजन बढ़ता है। इससे बचने के लिए डेली रूटीन में कम से कम 30 मिनट तक वर्कआउट करने की आदत डालें। 

पानी ना पीना

शरीर को खाने के साथ पानी भी सही मात्रा में मिलना जरूरी है। इसलिए रोजाना 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे पसीने और यूरिन के जरिए शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। साथ ही बॉडी का मेटाबॉलिज्म प्रोसेस सही तरीके होता है, जो वजन को नियंत्रण रखने में मदद करता है। इसके विपरित अगर भरपूर मात्रा में पानी का सेवन न किया जाए तो शरीर से दूषित पदार्थ बाहर अच्छे से बाहर नहीं निकल पाते। ऐसे में वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static