स्वाद और सेहत से भरपूर ओट्स पोहा

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 09:55 AM (IST)

अगर आप भी अपने और बच्चों के लिए कुछ हैल्दी नाश्ता बनाने की सोच रहे हैं तो ओट्स पोहा बनाना बेस्ट रहेगा। यह खाने में टेस्टी होने के साथ आपकी सेहत का भी ध्यान रखेगा। इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

ओट्स- 1,1/2 कप
राई- 1/2 छोटा चम्‍मच
करी पत्‍ता- 6 पत्‍तियां
हरी मिर्च- 3 (बारीक कटी हुई)
मिक्‍स सब्‍जियां- 1 कप (कटी हुई)
हरा धनिया- गार्निशिंग के लिए (बारीक कटा)
हींग- चुटकीभर
नींबू - एक 
नमक- स्‍वादानुसार

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले ओट्स को धोकर सुखाएं।
2. अब इसमें नमक, हरी मिर्च, नींबू का रस, हल्दी मिलाएं।
3. पैन में तेल गर्म करके हींग, राई भूनें।
4. अब इसमें सब्जियां, करी पत्ता डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
5. बीच-बीच में पानी से छोटे छींटे मारें और 2 मिनट तक ढककर पकाएं।
6. सब्जियों के पकने पर ओट्स मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
7. तैयार ओट्स पोहा को सर्विंग प्लेट में निकाल कर हरा धनिया व नींबू के रस से गार्निश करें।
8. लीजिए आपका ओट्स पोहा बनकर तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static