अब जले हुए बर्तनों को घंटो घिसने की नहीं पड़ेगी जरूरत, आज ही ट्राई करें ये टिप्स

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 01:21 PM (IST)

हर भारतीय किचन में कुकिंग के लिए महिलाएं अलग-अलग तरह के बर्तनों का प्रयोग करती है। लेकिन कई बार कुकिंग के बाद ये जलकर काले पड़ जाते हैं। खाना खाने के बाद जब इन्हें साफ करने की बारी आती है तो ज्यादातर महिलाएं परेशान हो जाती है। क्योंकि उनके लाख कोशिश के बाद भी वह जले हुए बर्तनों  को सही से साफ नहीं कर पाती। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो चिंता न करें। क्योंकि आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप आपने काले पड़े बर्तनों को पहले जैसा नया बना सकेंगे। तो चलिए जानते है उनके बारे में।

 PunjabKesari

प्याज और व्हाइट विनेगर

सब्जी में ज्यादा ग्रेवी बनाने के लिए हम प्याज का ज्यादा इस्तेमाल करते है लेकिन क्या आप जानते है प्याज काले और जले हुए बर्तों को चमकाने में कितना सहायक है। बता दें कि जब खाना बनाने के बाद आपके किचन के बर्तर काले पड़ जाए तो इसके लिए आप प्यार और व्हाइट विनेगर की मदद ले सकते हैं। आप एक कप को सफेद सिरके से आधा भर दें और अब इसमें प्याज का रस भी मिला दें। अब जली हुई जगहों पर इस घोल को फैला दें। करीब 15 मिनट बाद इसे ब्रश से रगड़ें और साफ पानी से धो लें।

PunjabKesari

प्याज और बेकिंग पाउडर

जले बर्तनों साफ करने के लिए आप प्याज और बेकिंग पाउडर का भी प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आप जले हुए बर्तन पर एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा फैला दें और इसे स्क्रब करें। अब प्याज को आधा काट लें और जले हुए एरिया पर रगड़ें। अब बर्तन में उबला हुआ पानी डाल लें इससे दाग हल्के पड़ जाएंगे और इसे साफ करना आसान हो जाएगा।

PunjabKesari

प्याज के छिलके

प्याज ही नहीं प्याज के छिलके भी जले बर्तनों को साफ करने में कारगर है। ऐसा कई बार होता है कि जब हम दूध या चाय गर्म करने की वजह से सॉसपैन अंदर से काफी जल जाता है। जिसे साफ करने में काफी दिक्कत होती है लेकिन परेशान न हो क्योंकि इसे आप बड़ी आसानी से साफ कर सकते है। इसके लिए आप जले हुए बर्तन में पानी डाल लें। अब इसमें कुछ प्याज के छिलके रखकर आधे घंटे के लिए उबालें। आखिर मं स्क्रब की मदद से पैन साफ कर लें।


 

 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kirti

Recommended News

Related News

static