"कोई लॉकडाउन नहीं लगेग डरो मत..."  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया पूरे देश को आश्वासन

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 09:55 AM (IST)

नारी डेस्क: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को उन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और ईंधन की संभावित कमी के कारण भारत में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। नागरिकों को भरोसा दिलाते हुए, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि किसी भी तरह के लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने ऐसे दावों को "बेबुनियाद" बताया और राजनीतिक चर्चाओं में फैल रही गलत जानकारियों पर चिंता जताई।
 

यह भी पढ़ें: Don 3 विवाद में बुरे फंंसे रणवीर सिंह,  फिल्म इंडस्ट्री से बैन होने के बाद दी अपनी सफाई


लॉकडाउन की अफ़वाहें पूरी तरह से झूठी

वित्त मंत्री ने कहा- "कोई लॉकडाउन नहीं होगा। मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा जैसा हमने COVID के दौरान देखा था।" उनकी बात का समर्थन करते हुए, पुरी ने इन अफवाहों को "गैर-जिम्मेदाराना और नुकसानदेह" बताया। उन्होंने जनता से शांत रहने और घबराहट फैलाने वाली बातों के झांसे में न आने की अपील की। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा- "भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। भारत सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।" 
 

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम से अचानक गायब हाे गया सलमान खान का अकाउंट, 30 मिनट बाद आया वापस


सरकार खुद उठा रही है बोझा

वित्त मंत्री सीतारमण ने घोषणा की कि पेट्रोल और डीज़ल पर उत्पाद शुल्क में काफी कमी की गई है। इसे घटाकर पेट्रोल के लिए ₹3 प्रति लीटर और डीजल के लिए शून्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा- "सरकार यह बोझ खुद उठाएगी ताकि जनता को पेट्रोल, डीज़ल और LPG की किसी भी कठिनाई या कमी का सामना न करना पड़े।" वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल, भारत ने मूल्य स्थिरता को चुना पूरी ने बताया कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है  पिछले एक महीने में यह लगभग $70 प्रति बैरल से बढ़कर $120 प्रति बैरल से भी अधिक हो गई है –जिसके कारण दुनिया भर में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static