काेराेना की तरह फैल रही एक और महामारी, क्या भारत पर भी मंडरा रहा खतरा?

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 05:13 PM (IST)

नारी डेस्क: एक क्रूज जहाज पर दो भारतीय नागरिकों के कथित तौर पर हंटा वायरस से संक्रमित होने की चिंताओं के बीच, आईसीएमआर के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के निदेशक डॉ. नवीन कुमार ने शुक्रवार को कहा कि ये मामले अलग-थलग प्रतीत होते हैं और भारत के लिए तत्काल कोई सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा नहीं है। कुमार ने कहा कि फिलहाल सामुदायिक प्रसार का कोई सबूत नहीं है।  हंटा वायरस मुख्य रूप से संक्रमित कृन्तकों (चूहों, गिलहरी आदि) या उनके लार, मूत्र और मल के संपर्क के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है। 
 

यह भी पढ़ें:  आधी रात अकेली खड़ी हुई लेडी सिंघम…फिर एक के बाद एक 40 मनचलों को सिखाया सबक
 

कुमार ने कहा कि लोग आमतौर पर गोदामों, जहाजों, खलिहानों और भंडारण क्षेत्रों जैसे बंद या खराब हवादार स्थानों में कृन्तकों के मूत्र, मल या लार से निकलने वाले विषाणु कणों को सांस के जरिए अंदर लेने से संक्रमित हो जाते हैं। उन्होंने कहा- "हंटा वायरस के जो मामले सामने आए हैं, वे छिटपुट प्रतीत होते हैं और भारत में तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं है।" उनकी यह टिप्पणी उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि एक क्रूज जहाज पर सवार दो भारतीय नागरिक हंटा वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दो भारतीय यात्री उस जहाज पर पहचाने गए संदिग्ध संक्रमितों के एक छोटे समूह में शामिल थे, स्वास्थ्य अधिकारी संपर्क में आए लोगों की निगरानी कर रहे हैं और एहतियाती उपाय किये जा रहे हैं। 
 

यह भी पढ़ें:  मैं जिंदा हूं ! अपनी मौत की झूठी खबर देख भड़के एक्टर शक्ति कपूर
 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अधिकारियों ने बताया कि हंटा वायरस संक्रमण दुर्लभ हैं और आमतौर पर कृन्तकों के संपर्क में आने से होते हैं, न कि मनुष्यों में लगातार फैलने से। कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि कोविड-19 के विपरीत, हंटा वायरस मनुष्यों में आसानी से नहीं फैलता है। उन्होंने बताया- "मानव से मानव में संक्रमण अत्यंत दुर्लभ है। आम तौर पर हंटा वायरस, विशेषकर एशिया और यूरोप में पाए जाने वाले मनुष्यों के बीच नहीं फैलते। भारत की तैयारियों के बारे में कुमार ने कहा कि संदिग्ध मामलों की पहचान करने के लिए देश में पर्याप्त प्रयोगशाला निगरानी क्षमता मौजूद है।कुमार के अनुसार, लक्षण आमतौर पर संक्रमण के संपर्क में आने के एक से पांच सप्ताह बाद दिखाई देते हैं और शुरू में फ्लू जैसी बीमारी से मिलते जुलते हैं। उन्होंने कहा- "सामान्य चेतावनी के लक्षणों में अचानक बुखार, शरीर में तेज दर्द, सिरदर्द, थकान, ठंड लगना, मतली, उल्टी, पेट दर्द और सूखी खांसी शामिल हैं।" 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static