NMACC के लॉन्च इवेंट में नीता अंबानी ने दी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस, लाल लहंगे में दिखी बेहद खूबसूरत

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 03:38 PM (IST)

भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने 31 मार्च को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन किया है। इस इवेंट में कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। बॉलीवुड स्टार्स समेत कई इंटरनेशनल स्टार्स भी इस समारोह का हिस्सा बने थे। इवेंट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें नीता अंबानी ने स्टेज पर स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी है। नीता अंबानी का यह डांस परफॉर्मेंस सभी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

इस गाने पर दिया नीता अंबानी ने स्पेशल परफॉर्मेंस 

नीता अंबानी का यह वीडियो एक फैन पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में वह गाने रघुपति राघव पर थिरकती नजर आ रही हैं। डांस के अलावा नीता के द्वारा पहनी गई ड्रेस ने भी लोगों का काफी ध्यान खींचा। रेड गोल्डन लहंगे और हैवी ज्वेलरी में नीता का लुक हर किसी को बहुत ही पसंद आया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (@nmacc.india)

ओपनिंग सेरेमनी में ब्लू साड़ी में दिखी थी नीता अंबानी 

नीता अंबानी अपने फैमिली फंक्शन में अक्सर अपने शानदार आउटफिट और क्लासी लुक से फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। बीती रात उन्होंने ब्लू कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर किया हुआ गोल्डन थ्रेडवर्क सबका ध्यान आकर्षित कर रहा था। साथ में उन्होंने मैचिंग झुमके, चूड़ियां और एक बड़ी हीरे की अंगूठी के साथ अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। नीता के द्वारा पहने गए एमराल्ड नेकलेस ने सबका ध्याना आकर्षित कर लिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

आखिर NMACC है क्या?

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर एक सांस्कृतिक केंद्र है। यहां पर बच्चों,छात्रों, सीनियर सिटिजन्स और दिव्यांगों के लिए फ्री सेवाएं उपलब्ध हैं। इसमें प्रतियोगिताओं, शिक्षकों के लिए पुरस्कार, साक्षरता कार्यक्रम और दुनिया भर से सर्वश्रेष्ठ संगीत, रंगमंच, ललिता कला आदि शामिल होगा। उदघाटन समारोह से पहले नीता अंबानी ने इस पर अपने विचार भी बताए थे। उन्होंने कहा था - 'इस सांस्कृतिक केंद्र को जीवन में लाना एक पवित्र यात्रा रही है। हम सिनेमा और संगीत, नृत्य और नाटक, साहित्य और लोककथाओं विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक जगह बनाने के इच्छुक थे। एक ऐसा स्थान यहां हम भारत की बेस्ट चीजों को दुनिया के सामने प्रदर्शित कर सकें। हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मंच में सबका स्वागत करते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (@nmacc.india)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static