भारत का सिर ऊंचा करने वाली महिलाएं, वित्त मंत्री और फाल्गुनी ने Forbes की लिस्ट में बनाई जगह

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 10:23 AM (IST)

भारत की कई महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है और खूब नाम कमाया है। तभी तो भारत की 4 महिलाएं  दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में जगह बना चुकी है।, दुनिया की लोकप्रिय मैगजीन फोर्ब्स ने The World's Most Powerful Women 2021 की लिस्ट जारी की है, जिसमें देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी जगह दी गई है। उनके साथ Nykaa की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर और HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 

PunjabKesari
वित्त मंत्री 37वें नंबर पर

दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की इस सूची में वित्त मंत्री 37वें नंबर पर हैं। लगातार तीन साल से उनके नाम को इस लिस्ट में जगह मिल रही है।  पिछले साल वह 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं। इसी के साथ वे भारत की सबसे सबसे शक्तिशाली महिला बन गई हैं। उनके अलावा  एचसीएल की रोशनी नाडर 52वें स्थान पर, बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ को 72वें स्थान पर रही। 

PunjabKesari
 फाल्गुनी नायर ने भी किया डेब्‍यु 

इस बार नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर ने भी इस लिस्‍ट में अपना डेब्‍यु किया है, उनकी रैंक 88 है। Nykaa की 50 फीसदी हिस्सेदारी फाल्गुनी नायर के पास ही है। कंपनी के शेयरों में जोरदार बढ़त के साथ ही नायर की नेटवर्थ 7 बिलियन डॉलर से अधिक हो गई  इसके बाद  फाल्गुनी नायर देश की सातवीं महिला अरबपति बन गई थी। 

PunjabKesari
मैकेंजी स्टॉक पहले नंबर पर

फोर्ब्स की पूरी लिस्ट की बात करें तो पहले पायदान पर अमेजन के मालिक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्टॉक हैं। मैकेंजी ने यह स्थान जर्मन चांसलर एंजेलर मार्केल को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है। वहीं दूसरे नंबर पर भी भारतीय महिला का ही दबदबा है। अमेरिका की उप-राष्ट्रपति भारतवंशी कमला हैरिस को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। 

PunjabKesari

हर साल जारी होती है लिस्ट

 बता दें कि प्रत्येक साल यह अमरीकी बिजनेस मैग्जीन दुनिया भर की 100 ताकतवर महिलाओं की सूची जारी करती है।  इस साल शक्तिशाली महिलाओं की  सूची में 40 महिलाएं ऐसी हैं, जो किसी न किसी कंपनी में सीईओ के पद पर पदस्थ हैं।लिस्ट  में 19 विश्व नेताओं को भी जगह दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static