Purple पड़ गया था शरीर, पैदा होते ही ऐसी थी Priyanka Chopra की बेटी की हालत

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 05:47 PM (IST)

नारी डेस्क : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की प्यारी झलकियां अक्सर साझा करते रहते हैं, लेकिन मालती के जन्म के शुरुआती दिन उनके जीवन के सबसे डरावने और भावनात्मक पलों में से एक थे। हाल ही में निक जोनस ने पहली बार खुलकर बताया कि जन्म के समय उनकी बेटी की हालत कितनी नाजुक थी।

मालती के जन्म से जुड़ा सबसे मुश्किल दौर

इस इंटरव्यू में बातचीत के दौरान निक जोनस ने बताया कि मालती का जन्म तय समय से काफी पहले हो गया था। उन्होंने कहा कि वे और प्रियंका मानसिक रूप से इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। अस्पताल से कॉल आया कि डिलीवरी पहले करनी पड़ेगी और जब वे वहां पहुंचे तो हालात बेहद गंभीर थे। मालती का वजन सिर्फ 1 पाउंड 11 औंस (करीब एक किलो से भी कम) था। निक के मुताबिक, उनका शरीर बैंगनी पड़ चुका था, जो यह दिखाता था कि उनकी हालत कितनी क्रिटिकल थी। उन्होंने कहा, “वह बेहद छोटी और नाजुक थीं, कुछ भी सामान्य नहीं लग रहा था।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jay Shetty (@jayshetty)

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

NICU में 3.5 महीने की जंग

जन्म के तुरंत बाद मालती को NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उन्होंने करीब 3.5 महीने बिताए। यह दौर कोविड-19 महामारी के बीच चल रहा था, जिससे हालात और भी मुश्किल हो गए थे। निक और प्रियंका 12-12 घंटे की शिफ्ट में अस्पताल में रहते थे, ताकि उनकी बेटी कभी अकेली न रहे। निक ने बताया कि उनकी बेटी को इलाज के दौरान 6 बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराना पड़ा। हर दिन डर और उम्मीद के बीच गुजरता था। उन्होंने NICU की नर्सों और डॉक्टरों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हीं की मेहनत से आज उनकी बेटी स्वस्थ है। निक के शब्दों में, “यह अनुभव एक साथ सुकून देने वाला भी था और बेहद डरावना भी।”

PunjabKesari

हर दिन एक नई उम्मीद

मालती ने हर दिन जिंदगी के लिए संघर्ष किया। धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हुआ और आखिरकार वह दिन आया, जब डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की अनुमति दी। उस पल को याद करते हुए निक भावुक हो गए और कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे राहत भरा एहसास था। प्रियंका और निक ने 2018 में ईसाई और हिंदू परंपराओं के साथ शादी की थी। जनवरी 2022 में सरोगेसी के ज़रिए उन्होंने मालती का स्वागत किया। इस कठिन दौर ने दोनों को और ज्यादा मजबूत बना दिया और आज वे एक-दूसरे के सबसे बड़े सहारे बनकर सामने आए।

यें भी पढ़ें : अब 150 साल जिएंगे लोग! आई नई एंटी-एजिंग दवा, खाते ही रुक जाएगा बुढ़ापा

प्रोफेशनल फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो निक जोनस जल्द ही जॉन कार्नी के निर्देशन में बनी फिल्म Power Ballad में पॉल रड के साथ नजर आएंगे, जो 5 जून को रिलीज़ होगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में वापसी की तैयारी कर रही हैं और एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म SSMB 29 में महेश बाबू के साथ दिखाई देंगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static