प्रियंका की इस आदत के दिवाने हो गए थे निक, झट से ले लिया था शादी का फैसला

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2020 - 11:45 AM (IST)

प्रियंका और निक जोनस की जोड़ी को फैंस खूब प्यार करते हैं। दोनों की आपसी बॉन्डिंग और वो प्यार किसी से छिपा नहीं हैं। हालांकि फैंस प्रियंका और निक की शादी की खबर को सुन कर थोड़े हैरान तो हुए थे।  कईं लोगों ने इस जोड़ी का खूब मजाक भी बनाया। दोनों अलग धर्म, कल्चर से हैं ऐसे में लोग अंदाजा लगाने लगे कि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं टिकेगा। देखा जाए तो आज भी अगर कोई किसी दूसरे धर्म के लड़की या लड़के के साथ रिश्ता जोड़े तो लोग हैरान हो जाते हैं। 

PunjabKesari

प्रियंका और निक की शादी से भले ही फैंस खुश थे लेकिन सब के मन में एक ही सवाल था आखिर ऐसी कौन सी चीज होगी जिससे दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए। इसका जवाब निक जोनस ने खुद ही अपने एक इंटरव्यू में दिया था और बताया था कि निक प्रियंका की किस एक आदत के दिवाने हो गए थे। 

प्रियंका की इस आदत ने जीता निक का दिल 

निक ने प्रियंका के बारे में बात करते हुए अपने एक इंटरव्यू में कहा था ,' बहुत सारी चीजें हैं जिसके कारण प्रियंका मुझे पसंद आईं थी। एक चीज जो हम दोनों को क्लोज लाई वह थी परिवार के लिए हमारा प्यार और उन लोगों का विश्वास। हमारे रिश्ते में यह सबसे बेस्ट चीज है जो मैनें महसूस की और मैं तो प्रियंका के साथ अपनी पूरी लाइफ बिताने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक हूं।'

रिश्तों के मायने अलग हैं 

PunjabKesari

भारत के लोगों की यही तो खास बात हैं कि यहां लोगों के लिए हर एक रिश्ते के मायने अलग-अलग हैं। चाहे कोई अनजान ही क्यों न हो लेकिन हमे हमेशा उनकी मदद करना और उन्हें रिस्पेक्ट देना सिखाया जाता है और यही चीज हमें दूसरों से अलग करती हैं। 

कल्चर को लेकर उठते हैं सवाल 

चाहे हम एक मॉर्डन जमाने में रहते हैं लेकिन आज भी कहीं न कहीं लोग कल्चर पर सवाल उठाते हैं। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि अगर दो अलग धर्म या कल्चर के लोग शादी के बंधन में बंधे तो लोगों की जुबां पर एक ही बात होती है कि यह शादी ज्यादा देर तक नहीं चलेगी। 

फैमिली सपोर्ट बेहद जरूरी 

PunjabKesari

चाहे इन बातों पर समाज सवाल उठाए लेकिन फेमिली को हमेशा इन बातों पर सपोर्ट करना चाहिए। क्योंकि बच्चे अपनी फेमिली के सबसे ज्यादा क्लोज होते हैं और इन बातों को शेयर करने से उनकी सारी परेशानी तो दूर हो ही जाती है साथ ही फैमिली सपोर्ट से उन्हें एक इमोशनल सपोर्ट और खुशी भी मिलती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static