लेबर पेन होते ही महिला सांसद ने उठाई साइकिल और पहुंच गई अस्पताल, जाते ही दिया बच्ची को जन्म

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 11:30 AM (IST)

न्यूजीलैंड की सड़कों पर तेज साइकिल दौड़ाती महिला को देख लोग हैरान परेशान रह गए। हैरानी की बात इसलिए थी क्योंकि इन्हे लेबर पेन हो रहा था इसके बावजूद वह खुद  साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंची। सबसे बड़ी हैरानी तो इस बात की है कि वह कोई आम महिला नहीं बल्कि न्यूजीलैंड की सांसद जूली एनी जेंटर थी। इस बहादुर मां की तारीफ करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं। 

PunjabKesari

दरअसल न्यूजीलैंड की सांसद को रात दो बजे अचानक से लेबर पेन होने लगा। उन्होंने देरी ना करते हए साइकिल उठाई और अस्पताल के लिए निकल पड़ी और  इसके ठीक एक घंटे बाद बच्ची को जन्म दिया। जूली एनी जेंटर ने बच्ची को जन्म देने के बाद अपने फेसबुक पेज पर खुद यह कहानी शेयर की। उन्होंने लिखा-सुबह 3:04 बजे हमने अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत किया। मैं वास्तव में लेबर पेन में साइकिल से जाने की योजना नहीं बना रही थी, लेकिन ऐसा हो ही गया। 

PunjabKesari

जूली ने आगे लिखा- जब मैं अस्पताल के लिए सुबह 2 बजे निकली तो ज्यादा दबाव नहीं था, मुझे ज्यादा दर्द भी नहीं हो रहा था, लेकिन 10 मिनट बाद अचानक तेजी से दर्द होने लगा। हालांकि अब मेरे पास एक स्वस्थ और खुश बच्ची सो रही है।  अस्पताल में डॉक्टरों का समर्थन और उचित देखभाल पाकर धन्य महसूस कर रही हूं। उनकी वजह से ही मेरी जल्दी डिलीवरी हो सकी।

PunjabKesari

दिलचस्प बात यह है कि  जूली ने 2018 में भी इसी तरह साइकिल से अस्पताल पहुंचकर पहले बच्चे को जन्म दिया था। जूली को ग्रीन एमपी के नाम से भी जाना जाता है। वह पर्यावरण को लेकर अपने अभियान की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनके पास न्यूजीलैंड और अमेरिका की डुअल सिटीजनशिप है। उनका जन्म अमेरिका में हुआ था लेकिन 2006 में वे न्यूजीलैंड आ गईं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static