कोरोना के बाद पश्चिमी अफ्रीका में मंडरा रहा नया खतरा, मछुआरों को किया गया क्वारंटाइन

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 02:53 PM (IST)

जहां एक तरफ दुनियाभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की आशंका जताई जा रही है वहीं एक नई बीमारी के बारे में सुनने को मिल रहा है। दरअसल, पश्चिमी अफ्रीका एक इलाके में 500 से ज्यादा मछुआरों में एक अजीब बीमारी पाई गई, जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

पश्चिमी अफ्रीका में फैल रही अजीब बीमारी

खबरों के मुताबिक, पश्चिमी अफ्रीका के सेनेगल के डकार में मछुआरों में एक अजीब स्किन डिसीज देखने को मिला है। इसके बाद से ही मछुआरों को क्वांरटीन कर दिया गया है।

PunjabKesari

मछुआरों को किया गया क्वांरटीन

बता दें कि इस बीमारी का पहला मामला 12 नवंबर को सामने आया था, जब 20 वर्षीय मछुआरा शरीर में जलन व खुजली की समस्या लेकर चेकअप करवाने गया था। हालांकि तब स्वास्थ्य अधिकारियों को बीमारी समझ में नहीं आई। मगर, अब यह बीमारी मछुआरों को बड़ी संख्या में संक्रमित कर रही है।

PunjabKesari

फिलहाल संक्रमित मरीजों की देखभाल के साथ रोजाना जांच की जा रही है, ताकि यह दूसरे लोगों तक ना फैले। वैज्ञानिक इस रहस्मयी बीमारी के बारे में अधिक जानने की कोशिश कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static