तारक मेहता में होगी नई दया भाभी की एंट्री  ! जेठालाल काे भी टक्कर देने आ रहा ये एक्टर

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 10:55 AM (IST)

हर घर में पसंद किए जाने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'  कई सालों से लोगाें का मनोरंजन कर रहा है।  इस शो के सभी कलाकारों ने अपनी अलग पहचान  बनाई है। इस शाे में जेठालाल की पत्नी का रोल निभाने वाली दया भाभी के किरदार को खूब वाहवाही मिली है।  दया भाभी की वापसी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी  खबर है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

स्टार प्लस के शो  ‘गुम है किसी के प्यार में’पाखी का रोल अदा करने वाली  ऐश्वर्या शर्मा दया भाभी के रोल में दिख सकती हैं। ये हम नहीं  ऐश्वर्या शर्मा का यह वीडियो कह रहा है। दरअसल  ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम रील पर एक वीडियो  डाला है, जिसमें वह नील भट्ट के साथ  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का सीन रीक्रियेट करती दिख रही हैं।

PunjabKesari
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐश्वर्या जल्द दया भाभी के किरदार में नजर आ सकती हैं।  फैंस की भी मांग है कि  ऐश्वर्या को दया भाभी का रोल प्ले करना चाहिए। याद हो कि पिछले दिनाें एक्ट्रेस और यूट्यूबर गरिमा गोयल भी  दया भाभी के लुक में नजर आई थी, जिसे लेकर भी खूब कयास लगाए जा रहे थे।

PunjabKesari

बता दें कि शो छोड़ने के बाद भी दिशा की फैन फॉलोंइग पर कोई असर नहीं पड़ा, आज भी लोग उन्हे काफी पसंद करते हैं। इसी बीच दिशा के रोल के लिए कई एक्ट्रेसेस के नाम भी सामने आए हैं, लेकिन अभी तक किसी में मुहर नहीं लग पाई है। 


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static