इस ब्रेसलेट से पता लगेगा प्रैग्नेंट होने का सही समय

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 06:02 PM (IST)

पेरेंटिंग: समय के साथ जमाना इतना बदल गया है कि आज हर काम के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लेना पड़ता है। हर छोटे से बड़ा व्यक्ति फोन पर चिपका रहता है। कई हेल्थ प्रॉबल्म को दूर करने के लिए मार्किट में बहुस से स्मार्टवॉच और रिस्टबैंड आ गए है। ऐसा ही एक ब्रेसलेट है, जिसकी मदद से प्रैग्नेंट होने का समय पता चल जाता है। 

कुछ लड़कियां ऐसी है, जिनका कम उम्र में विवाह हो जाता है और छोटी उम्र में ही वह बच्चे की मां भी बन जाती है, जिस वजह से मां और बच्चे दोनों के लिए खतरा बना रहता है लेकिन यह ऐसा ब्रेसलेट है, जो आपको प्रैग्नेंट होने का सही समय बता सकता है और आप इसकी मदद से सही समय पर यह कदम उठा सकती है। 

Ava कंपनी ने ब्रेसलेट बनाया है जो फर्टिलिटी ट्रैकिंग डिवाइस है। यह महिलाओं को रियल टाइम में उनके पीरियड साइकल की जानकारी देता है। साथ ही अपनी प्रैग्नेंसी के समय को लेकर चिंतित महिलाएं इसका सहारा ले सकती है। 

ब्रेसलेट को इस्तेमाल करने का सही तरीका 

ब्रेसलेट को रात को सोते समय पहने। यह ब्रेसलेट रात भर हुई प्रतिक्रिया क्लेक्ट कर लेता है, फिर यह ब्रेसलेट स्मार्टफोन के जरिए सारी जानकारी दे देता है। रिसर्च में बताया गया है कि ब्रेसलेट महिलाओं के एक साइकल में से औसतन 5.3 फर्टाइल दिनों की जानकारी देता है। साथ ब्रेसलेट द्वारा बताई गई जानकारी 89 फीसदी सही साबित हुई है। 

जब आप सोते है तो Ava ब्रेसलेट आपको सारा काम करके देता है। इसमें मौजूद सेंसर 9 तरह के शारीरिक गतिविधियों पल्स रेट, ब्रिदिंग रेट, स्लीप क्वालिटी, हार्ट रेट और तापमान को मापती है, जो फर्टाइल दिनों में कुछ हार्मोन के बदलता रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static