नेपाली पर्वतारोही ने बनाया World Record, दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों को 2 बार किया फतह

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 11:02 AM (IST)

सपना देखिए, कड़ी मेहनत करिए फिर आगे निकलने का राह खुद मिलेगी। यह बात सच साबित कर दिखाई है नेपाल के पर्वतारोही शानू शेरपा ने, जो सफलता के उस मुकाम तक पहुंच गए जहां पहुंचना लोगों के लिए सिर्फ सपना ही है। वह दुनिया के ऐसे पर्वतारोही बन गए हैं, जिन्होंने 14 सबसे ऊंची चोटियों को दो बार फतह किया है।

PunjabKesari
 48 वर्षीय शानू नेपाल के संखुवासभा जिले के रहने वाले हैं। वह अपने मुकाम में सफलता हासिल कर पाकिस्तान से स्वदेश लौट आए हैं। नेपाल पहुंचते ही पर्यटन मंत्री और बड़ी संख्या में लोगों ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

PunjabKesari
सानू ने दुनिया में सभी 14 चोटियों पर दो बार चढ़ने वाले पहले पर्वतारोही होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने जुलाई में पाकिस्तान की काराकोरम पर्वत श्रृंखला में 8,035 मीटर ऊंची गशेरब्रम-द्वितीय चोटी को फतेह किया था। इतना ही नहीं उनके नाम दो बार 8,000 मीटर से अधिक ऊंची आठ चोटियों को फतह करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। 

PunjabKesari
बता दें कि  माउंट एवरेस्ट समेत 14 सबसे ऊंची चोटियों में से आठ नेपाल में हैं तथा छह अन्य पाकिस्तान और चीन से लगे तिब्बत क्षेत्र में हैं। शानू से पहले नेपाल के 43 वर्षीय पर्वत गाइड मिंगमा तेन्जी शेरपा ने भीएक मौसम में सबसे कम समय में दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static